Please wait...

Solution
Hindi language icon English language icon
Q.3 Correct
Q.3 In-correct
Q.3 Unattempt

With reference to the funds under Members of Parliament Local Area Development Scheme (MPLADS), which of the following statements are correct?

1. MPLADS funds must be used to create durable assets like physical infrastructure for health, education, etc.

2. A specified portion of each MP's fund must benefit SC/ST populations.

3. MPLADS funds are sanctioned on yearly basis and the unused funds cannot be carried forward to the next year.

4.The district authority must inspect at least 10% of all works under implementation every year.

Select the correct answer using the code given below:

संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के अन्तर्गत निधियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं ?

1. MPLADS निधियाँ टिकाऊ परिसंपत्तियों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, आदि की भौतिक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में ही प्रयुक्त हो सकती हैं।

2. प्रत्येक सांसद की निधि का एक निश्चित अंश अनुसूचित जाति / जनजाति जनसंख्या के लाभार्थ प्रयुक्त होना आवश्यक है ।

3. MPLADS निधियाँ वार्षिक आधार पर स्वीकृत की जाती हैं और अप्रयुक्त निधि को अगले वर्ष के लिए अग्रेनीत नहीं किया जा सकता ।

4. कार्यान्वित हो रहे सभी कार्यों में से कम - से - कम 10% कार्यों का जिला प्राधिकारी द्वारा प्रति वर्ष निरीक्षण अनिवार्य है ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

Q.19 Correct
Q.19 In-correct
Q.19 Unattempt

Consider the following statements:

1. According to the Constitution of India, a person who is eligible to vote can be made a minister in a State for six months even if he/she is not a member of the Legislature of that State.

2. According to the Representation of People Act, 1951, a person convicted of a criminal offence and sentenced to imprisonment for five years is permanently disqualified from contesting an election even after his release from prison.

Which of the statements given above is/are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत के संविधान के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो मतदान के लिए योग्य है, किसी राज्य में छह माह के लिए मंत्री बनाया जा सकता है तब भी जब कि वह उस राज्य के विधान-मंडल का सदस्य नहीं है।

2. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, कोई भी ऐसा व्यक्ति जो दांडिक अपराध के अन्तर्गत दोषी पाया गया है और जिसे पाँच वर्ष के लिए कारावास का दंड दिया गया है, चुनाव लड़ने के लिए स्थायी तौर पर निरर्हत हो जाता है भले ही वह कारावास से मुक्त हो चुका हो।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा/से सही है/हैं ?

Q.26 Correct
Q.26 In-correct
Q.26 Unattempt

With reference to the book "Desher Katha" written by Sakharam Ganesh Deuskar during the freedom struggle, consider the following statements:

1. It warned against the Colonial State's hypnotic conquest of the mind.

2. It inspired the performance of swadeshi street plays and folk songs.

3. The use of 'desh' by Deuskar was in the specific context of the region of Bengal.

Which of the statements given above are correct?

स्वतन्त्रता संग्राम के समय लिखी गई सखाराम गणेश देउस्कर की पुस्तक “देशेर कथा” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. इस पुस्तक ने औपनिवेशिक राज्य द्वारा मस्तिष्क की सम्मोहक विजय के विरोध में चेतावनी दी ।

2. इस पुस्तक ने स्वदेशी नुक्कड़ नाटकों तथा लोक गीतों को प्रेरित किया ।

3. देउस्कर द्वारा 'देश' शब्द का प्रयोग, बंगाल क्षेत्र के विशिष्ट संदर्भ में किया गया था ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?

Q.40 Correct
Q.40 In-correct
Q.40 Unattempt

With reference to “Blockchain Technology”, consider the following statements:

1. It is a public ledger that everyone can inspect, but which no single user controls.

2. The structure and design of the blockchain are such that all the data in it are about cryptocurrency only.

3. Applications that depend on the basic features of blockchain can be developed without anybody’s permission.

Which of the statements given above is/are correct?

"ब्लॉकचेन तकनीकी” के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह एक सार्वजनिक खाता है जिसका हर कोई निरीक्षण कर सकता है, परन्तु जिसे कोई भी एक उपभोक्ता नियंत्रित नहीं करता। 

2. ब्लॉकचेन की संरचना और अभिकल्प ऐसा है कि इसका समूचा डेटा केवल क्रिप्टोकरेंसी के विषय में है।

3. ब्लॉकचेन के आधारभूत वैशिष्ट्यों पर आधारित अनुप्रयोगों को बिना किसी व्यक्ति की अनुमति के विकसित किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?

Q.45 Correct
Q.45 In-correct
Q.45 Unattempt

What is the importance of using Pneumococcal Conjugate Vaccines in India?

1. These vaccines are effective against pneumonia as well as meningitis and sepsis.

2. Dependence on antibiotics that are not effective against drug-resistant bacteria can be reduced.

3. These vaccines have no side effects and cause no allergic reactions.

Select the correct answer using the code given below:

भारत में न्यूमोकोकल संयुग्मी वैक्सीन (Pneumococcal . Conjugate Vaccine) के उपयोग का क्या महत्त्व है ?

1. ये वैक्सीन न्यूमोनिया और साथ ही तानिकाशोथ और सेप्सिस के विरुद्ध प्रभावी हैं। 

2. उन प्रतिजैविकियों पर निर्भरता कम की जा सकती है जो औषध प्रतिरोधी जीवाणुओं के विरुद्ध प्रभावी नहीं हैं।

3. इन वैक्सीन के कोई गौण प्रभाव ( side effects) नहीं हैं और न ही ये वैक्सीन कोई प्रत्यूर्जता सम्बन्धी अभिक्रियाएँ ( allergic reactions) करती हैं ।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.47 Correct
Q.47 In-correct
Q.47 Unattempt

Which of the following statements are correct regarding the general difference between plant and animal cells?

1. Plant cells have cellulose cell walls while animal cells do not.

2. Plant cells do not have a plasma membrane, unlike animal cells which do.

3. Mature plant cell has one large vacuole whilst animal cell has many small vacuoles.

Select the correct answer using the code given below:

निम्नलिखित कथनों में से कौन-से पादप, और प्राणि कोशिकाओं के बीच सामान्य अंतर के बारे में सही हैं ?

1. पादप कोशिकाओं में सेलुलोस कोशिका भित्तियाँ होती हैं जबकि प्राणि कोशिकाओं में वे नहीं होतीं।

2. पादप कोशिकाओं में प्लैज़्मा झिल्ली नहीं होती जबकि इसके विपरीत प्राणि कोशिकाओं में वे होती हैं।

3. परिपक्व पादप कोशिका में एक बृहत् रसधानी होती है जबकि प्राणि कोशिका में अनेक छोटी रसधानियाँ होती हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.52 Correct
Q.52 In-correct
Q.52 Unattempt

With reference to the international trade of India at present, which of the following statements is/are correct?

1. India's merchandise exports are less than its merchandise imports.

2. India's imports of iron and steel, chemicals, fertilizers, and machinery have decreased in recent years.

3. India's exports of services are more than its imports of services.

4. India suffers from an overall trade/current deficit.

Select the correct answer using the code given below:

वर्तमान में भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 

1. भारत के माल का निर्यात, माल के आयात से कम है।

2. भारत के लोहे व इस्पात, रसायनों, उर्वरकों और मशीनों के आयात में हाल के वर्षों में कमी आयी है।

3. भारत की सेवाओं का निर्यात, सेवाओं के आयात से अधिक है।

4. भारत को कुल मिलाकर व्यापार / चालू खाते का घाटा हो रहा है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.58 Correct
Q.58 In-correct
Q.58 Unattempt

With reference to the Indian economy after the 1991 economic liberalization, consider the following statements:

1. Worker productivity (Rs. per worker at 2004-05 prices) increased in urban areas while it decreased in rural areas.

2. The percentage share of rural areas in the workforce steadily increased.

3. In rural areas, the growth in the non-farm economy increased.

4. The growth rate in rural employment decreased.

Which of the statements given above is/are correct?

1991 के आर्थिक उदारीकरण के बाद की भारतीय अर्थव्यवस्था के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. शहरी क्षेत्रों में श्रमिक की उत्पादकता (2004-05 की कीमतों पर प्रति श्रमिक ₹) में वृद्धि हुई जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसमें कमी हुई।

2. कार्यबल में ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिशत हिस्सेदारी में सतत वृद्धि हुई ।

3. ग्रामीण क्षेत्रों में, ग़ैर-कृषि अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई।

4. ग्रामीण रोज़गार की वृद्धि दर में कमी आई।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा/से सही है/हैं ?

Q.60 Correct
Q.60 In-correct
Q.60 Unattempt

In India, under cyber insurance for individuals, which of the following benefits are generally covered, in addition to payment for the loss of funds and other benefits?

1. Cost of restoration of the computer system in case of malware disrupting access to one's computer

2. Cost of a new computer if some miscreant wilfully damages it, if proved so

3. Cost of hiring a specialized consultant to minimize the loss in case of cyber extortion

4. Cost of defence in the Court of Law if any third party files a suit

Select the correct answer using the code given below:

भारत में, किसी व्यक्ति के साइबर बीमा कराने पर, निधि की हानि की भरपाई एवं अन्य लाभों के अतिरिक्त, सामान्यतः निम्नलिखित में से कौन-कौन से लाभ दिए जाते हैं ?

1. यदि कोई मैलवेयर कम्प्यूटर तक उसकी पहुँच बाधित कर देता है, तो कम्प्यूटर प्रणाली को पुनः प्रचालित करने में लगने वाली लागत

2. यदि यह प्रमाणित हो जाता है कि किसी शरारती तत्त्व द्वारा जान-बूझकर कम्प्यूटर को नुकसान पहुँचाया गया है तो नए कम्प्यूटर की लागत

3. यदि साइबर बलात् ग्रहण होता है तो इस हानि को न्यूनतम करने के लिए विशेषज्ञ परामर्शदाता की सेवाएँ लेने पर लगने वाली लागत

4. यदि कोई तीसरा पक्ष मुक़दमा दायर करता है तो न्यायालय में बचाव करने में लगने वाली लागत

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.61 Correct
Q.61 In-correct
Q.61 Unattempt

In India, which of the following can be considered as public investment in agriculture?

1. Fixing Minimum Support Price for agricultural produce of all crops

2. Computerization of Primary Agricultural Credit Societies

3. Social Capital development

4. Free electricity supply to farmers

5. Waiver of agricultural loans by the banking system

6. Setting up of cold storage facilities by the governments

Select the correct answer using the code given below:

भारत में, निम्नलिखित में से किन्हें कृषि में सार्वजनिक निवेश माना जा सकता है ?

1. सभी फ़सलों के कृषि उत्पाद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करना

2. प्राथमिक कृषि साख समितियों का कम्प्यूटरीकरण

3. सामाजिक पूँजी विकास

4. कृषकों को नि:शुल्क बिजली की आपूर्ति

5. बैंकिंग प्रणाली द्वारा कृषि ऋण की माफ़ी

6. सरकारों द्वारा शीतागार सुविधाओं को स्थापित करना

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.62 Correct
Q.62 In-correct
Q.62 Unattempt

What is the importance of the term "Interest Coverage Ratio" of a firm in India?

1. It helps in understanding the present risk of a firm that a bank is going to give loan to.

2. It helps in evaluating the emerging risk of a firm that a bank is going to give loan to.

3. The higher a borrowing firm's level of Interest Coverage Ratio, the worse is its ability to service its debt.

Select the correct answer using the code given below:

भारत में फर्म के " ब्याज - व्याप्ति अनुपात (Interest Coverage Ratio) ” पद का क्या महत्त्व है ? 

1. यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के वर्तमान जोखिम को समझने में मदद करता है।

2. यह उस फर्म, जिसे बैंक ऋण देने जा रहा है, के आने वाले जोखिम के मूल्यांकन में मदद करता है।

3. उधार लेने वाली फर्म का ब्याज-व्याप्ति अनुपात जितना अधिक होगा, उसकी ऋण समाशोधन क्षमता उतनी ही खराब होगी।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.66 Correct
Q.66 In-correct
Q.66 Unattempt

Under the Kisan Credit Card scheme, short-term credit support is given to farmers for which of the following purposes?

1. Working capital for maintenance of farm assets

2. Purchase of combine harvesters, tractors and mini trucks

3. Consumption requirements of farm households

4. Post-harvest expenses

5. Construction of family house and setting up of village cold storage facility

Select the correct answer using the code given below:

'किसान क्रेडिट कार्ड' योजना के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किन-किन उद्देश्यों के लिए कृषकों को अल्पकालीन ऋण समर्थन उपलब्ध कराया जाता है ?

1. फार्म परिसंपत्तियों के रख-रखाव हेतु कार्यशील पूँजी के लिए 

2. कम्बाइन कटाई मशीनों, ट्रैक्टरों एवं मिनी ट्रकों के क्रय के लिए

3. फार्म परिवारों की उपभोग आवश्यकताओं के लिए

4. फ़सल कटाई के बाद के खर्चों के लिए

5. परिवार के लिए घर निर्माण तथा गाँव में शीतागार सुविधा की स्थापना के लिए

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Q.70 Correct
Q.70 In-correct
Q.70 Unattempt

With reference to the Indian economy, consider the following statements:

1. 'Commercial Paper' is a short-term unsecured promissory note.

2. 'Certificate of Deposit' is a long-term instrument issued by the Reserve Bank of India to a corporation.

3. 'Call Money' is short-term finance used for interbank transactions.

4. 'Zero-Coupon Bonds' are the interest-bearing short-term bonds issued by the Scheduled Commercial Banks to corporations.

Which of the statements given above is/are correct?

भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. 'वाणिज्यिक पत्र (Commercial Paper)' अल्पकालीन प्रतिभूति-रहित वचन-पत्र है।

2. 'जमा प्रमाण-पत्र (Certificate of Deposit) भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा किसी निगम को निर्गत किया जाने वाला दीर्घकालीन प्रपत्र है।

3. 'शीघ्रावधि द्रव्य (Call Money)' अन्तरबैंक लेन-देनों के लिए प्रयुक्त अल्प अवधि का वित्त है ।

4. 'शून्य - कूपन बॉण्ड (Zero - Coupon Bonds)' अनुसूचित व्यापारिक बैंकों द्वारा निगमों को निर्गत किए जाने वाले ब्याज सहित अल्पकालीन बॉण्ड हैं ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा/से सही है/हैं ?

Q.80 Correct
Q.80 In-correct
Q.80 Unattempt

What is the use of biochar in farming?

1. Biochar can be used as a part of the growing medium in vertical farming.

2. When biochar is a part of the growing medium, it promotes the growth of nitrogen-fixing microorganisms.

3. When biochar is a part of the growing medium, it enables the growing medium to retain water for longer time.

Which of the statements given above is/are correct?

खेती में बायोचार का क्या उपयोग है ?

1. बायोचार ऊर्ध्वाधर खेती (vertical farming) में वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया सकता है।

2. जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तो वह नाइट्रोजन-यौगिकीकारी सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ावा देता है। 

3. जब बायोचार वृद्धिकर माध्यम के अंश के रूप में प्रयुक्त किया जाता है, तब वह उस वृद्धिकर माध्यम की जलधारण क्षमता को अधिक लम्बे समय तक बनाए रखने में सहायक होता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा/से सही है/हैं ?

Q.89 Correct
Q.89 In-correct
Q.89 Unattempt

With reference to the current trends in the cultivation of sugarcane in India, consider the following statements:

1. A substantial saving in seed material is made when 'bud chip settlings' are raised in a nursery and transplanted in the main field.

2. When direct planting of setts is done, the germination percentage is better with single-budded setts as compared to setts with many buds.

3. If bad weather conditions prevail when setts are directly planted, single-budded setts have better survival as compared to large setts.

4. Sugarcane can be cultivated using settlings prepared from tissue culture.

Which of the statements given above is/are correct?

भारत में गन्ने की खेती में वर्तमान प्रवृत्तियों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. जब 'बड चिप सैटलिंग्स (bud chip settlings)' को नर्सरी में उगाकर मुख्य कृषि भूमि में प्रतिरोपित किया जाता है, तब बीज सामग्री में बड़ी बचत होती है।

2. जब सैट्स का सीधे रोपण किया जाता है, तब एक कलिका ( single-budded ) सैट्स का अंकुरण प्रतिशत कई - कलिका (many budded ) सैट्स की तुलना में बेहतर होता है।

3. खराब मौसम की दशा में यदि सैट्स का सीधे रोपण होता है, तब एक कलिका सैट्स का जीवित बचना बड़े सैट्स की तुलना में बेहतर होता है।

4. गन्ने की खेती, ऊतक संवर्धन से तैयार की गई सैटलिंग से की जा सकती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन - सा/से सही है/हैं ?

Q.93 Correct
Q.93 In-correct
Q.93 Unattempt

With reference to Ocean Mean Temperature (OMT), which of the following statements is/are correct?

1. OMT is measured up to a depth of 26°C isotherm which is 129 meters in the south-western Indian Ocean during January-March.

2. OMT collected during January-March can be used in assessing whether the amount of rainfall in monsoon will be less or more than a certain long-term mean.

Select the correct answer using the code given below:

महासागर औसत तापमान (Ocean Mean Temperature/OMT) के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन - सा /से कथन सही है/हैं ?

1. OMT को 26°C समताप रेखा की गहराई तक मापा जाता है जो जनवरी - मार्च में हिन्द महासागर के दक्षिण-पश्चिम में 129 मीटर पर होती है।

2. OMT, जो जनवरी - मार्च में एकत्रित किया जाता है उसे यह निर्धारित करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है कि मानसून में वर्षा की मात्रा एक निश्चित दीर्घकालीन औसत वर्षा से कम होगी या अधिक।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now