Please wait...

Solution
Hindi language icon English language icon
Q.11 Correct
Q.11 In-correct
Q.11 Unattempt

Consider the following statements:

1. 'Right to the City' is an agreed human right and the UN-Habitat monitors the commitments made by each country in this regard.

2. 'Right to the City' gives every occupant of the city the right to reclaim public spaces and public participation in the city.

3. 'Right to the City' means that the State cannot deny any public service or facility to the unauthorized colonies in the city.

Which of the statements given above is/are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. “शहर का अधिकार” एक सम्मत मानव अधिकार है तथा इस संबंध में, संयुक्त राष्ट्र हैबिटेट (UN हैबिटेट) प्रत्येक देश द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को मॉनिटर करता है।

2. 'शहर का अधिकार' शहर के प्रत्येक निवासी को शहर में सार्वजनिक स्थानों को वापस लेने (रीक्लेम) एवं सार्वजनिक सहभागिता का अधिकार देता है।

3. 'शहर का अधिकार' का आशय यह है कि राज्य, शहर की अनधिकृत बस्तियों को किसी भी लोक सेवा अथवा सुविधा से वंचित नहीं कर सकता।

उपर्युक्त कथर्नो में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं? 

Q.18 Correct
Q.18 In-correct
Q.18 Unattempt

With reference to the Indian judiciary, consider the following statements :

1. Any retired judge of the Supreme Court of India can be called back to sit and act as a Supreme Court judge by the Chief Justice of India with the prior permission of the President of India.

2. A High Court in India has the power to review its own judgement as the Supreme Court does.

Which of the statements given above is/are correct? 

भारतीय न्यायपालिका के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. भारत के राष्ट्रपति की पूर्वानुमति से भारत के मुख्य न्यायमूर्ति द्वारा उच्चतम न्यायालय से सेवानिवृत्त किसी न्यायधीश को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर बैठने और कार्य करने हेतु बुलाया जा सकता है।

2. भारत में किसी भी उच्च न्यायालय को अपने निर्णय के पुनर्विलोकन की शक्ति प्राप्त है, जैसा कि उच्चतम न्यायालय के पास है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/कौन से सही है/हैं?

Q.22 Correct
Q.22 In-correct
Q.22 Unattempt

With reference to street-lighting, how do sodium lamps differ from LED lamps?

1. Sodium lamps produce light in 360 degrees but it is not so in the case of LED lamps.

2. As street lights, sodium lamps have a longer life span than LED lamps.

3. The spectrum of visible light from sodium lamps is almost monochromatic while LED lamps offer significant colour advantages in street lighting.

Select the correct answer using the code given below.  

सड़क प्रकाश व्यवस्था के संदर्भ में, सोडियम बत्तियाँ, LED बत्तियों से किस तरह भिन्न हैं?

1. सोडियम बत्तियाँ प्रकाश को 360 डिग्री में उत्पन्न करती हैं, किन्तु LED बत्तियों में ऐसा नहीं होता है।

2. सड़क की बत्तियों के रूप में, LED बत्तियों की तुलना में सोडियम बत्तियों की उपयोगिता अवधि अधिक होती है। 

3. सोडियम बत्ती के दृश्य प्रकाश का स्पेक्ट्रम लगभग एकवर्णी होता है, जबकि LED बत्तियाँ सड़क प्रकाश व्यवस्था में सार्थक वर्ण सुविधाएँ (रंग सुविधा) प्रदान करती हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.27 Correct
Q.27 In-correct
Q.27 Unattempt

We adopted parliamentary democracy based on the British model, but how does our model differ from that model?

1. As regards legislation, the British Parliament is supreme or sovereign, but in India the power of the Parliament to legislate is limited.

2. In India, matters related to the constitutionality of the Amendment of an Act of the Parliament are referred to the Constitution Bench by the Supreme Court.

Select the correct answer using the code given below. 

हमने ब्रिटिश मॉडल पर आधारित संसदीय लोकतंत्र को अपनाया है, किन्तु हमारा मॉडल उस मॉडल से किस प्रकार भिन्न है? 

1. जहाँ तक विधि-निर्माण का संबंध है, ब्रिटिश संसद सर्वोपरि अथवा संप्रभु है, किन्तु भारत में संसद की विधि-निर्माण की शक्ति परिसीमित है।

2. भारत में, संसद के किसी अधिनियम के संशोधन की संवैधानिकता से संबंधित मामले उच्चतम न्यायालय द्वारा संविधान पीठ को भेजे जाते हैं।  

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.28 Correct
Q.28 In-correct
Q.28 Unattempt

With reference to the Union Government, consider the following statements :

1. N. Gopalaswamy Iyengar Committee suggested that a minister and a secretary be designated solely for pursuing the subject of administrative reform and promoting it.

2. In 1970, the Department of Personnel was constituted on the recommendation of the Administrative Reforms Commission, 1966, and this was placed under the Prime Minister's charge.

Which of the statements given above is/are correct?

संघ सरकार के संदर्भ में, निम्‍नलिखित कथनों पर विचार कीजिए

1. एन. गोपालास्वामी आयंगर समिति ने सुझाव दिया था कि किसी मंत्री और किसी सचिव प्रशासनिक सुधार करने और उसे बढ़ावा देने के लिए पूर्णतः नामित किया जाना चाहिए। 

2. प्रशासनिक सुधार आयोग, 1966 की संस्तुति के आधार पर वर्ष 1970 में कार्मिक विभाग का गठन किया गया और इसे प्रधानमंत्री के प्रभार के अधीन रखा गया।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं ?

Q.30 Correct
Q.30 In-correct
Q.30 Unattempt

Consider the following statements :

1. In India, there is no law restricting the candidates from contesting in one Lok Sabha election from three constituencies.

2. In 1991 Lok Sabha Election, Shri Devi Lal contested from three Lok Sabha constituencies.

3. As per the- existing rules, if a candidate contests in one Lok Sabha election from many constituencies, his/her party should bear the cost of bye elections to the constituencies vacated by him/her in the event of him/her winning in all the constituencies.

Which of the statements given above is/are correct?  

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : 

1. भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है जो प्रत्याशियों को किसी एक लोक सभा चुनाव में तीन निर्वाचन-क्षेत्रों से लड़ने से रोकता है।

2. 1991 के लोक सभा चुनाव में श्री देवी लाल ने तीन लोक सभा निर्वाचन-क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।

3. वर्तमान नियर्मो के अनुसार, यदि कोई प्रत्याशी किसी एक लोक सभा चुनाव में कई निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ता है, तो उसकी पार्टी को उन निर्वाचन क्षेत्रों के उप-चुनावों का खर्च उठाना चाहिए,  जिन्‍हे उसने खाली किया है बर्शते यह सभी निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी हुआ हो।

उपर्युक्‍त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/है ?

Q.31 Correct
Q.31 In-correct
Q.31 Unattempt

The vegetation of savannah consists of grassland with scattered small trees, but extensive areas have no trees. The forest development in such areas is generally kept in check by one or more or a combination of some conditions. Which of the following are such conditions?

1. Burrowing animals and termites

2. Fire

3. Grazing herbivores

4. Seasonal rainfall

5. Soil properties

Select the correct answer using the code given below.  

सवाना की वनस्पति में बिखरे हुए छोटे वृक्षों के साथ घास के मैदान होते है, किन्‍तु विस्‍तृत क्षेत्र में कोई वृक्ष नहीं होते हैं। ऐसे क्षेत्रों में वन विकास सामान्‍यत: एक या एकाधिक या कुछ परिस्थितियों के संयोजन के द्वारा नियंत्रित होता है। ऐसी परिस्थितियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं ?

1. बिलकारी जंतु और दीमक

2. अग्नि

3. चरने वाले तृणभक्षी प्राणी (हर्बिवोर्स)

4. मौसमी वर्षा 

5. मृदा के गुण

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.41 Correct
Q.41 In-correct
Q.41 Unattempt

How is permaculture farming different from conventional chemical farming?

1. Permaculture farming discourages monocultural practices but in conventional chemical farming, monoculture practices are predominant.

2. Conventional chemical farming can cause an increase in soil salinity but the occurrence of such phenomenon is not observed in permaculture farming.

3. Conventional chemical farming is easily possible in semi-arid regions but permaculture farming is not so easily possible in such regions.

4. Practice of mulching is very important in permaculture farming but not necessarily so conventional chemical farming

Select the correct answer using the code given below.  

स्थायी कृषि (पर्माकल्चर), पारंपरिक रासायनिक कृषि से किस तरह भिन्न है?

1. स्‍थायी कृषि एकधान्‍य कृषि पद्धति को हतोत्साहित करता है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में एकधान्य कृषि पद्धति की प्रधानता है।

2. पारंपरिक रासायनिक कृषि के कारण मृदा की लवणता में वृद्धि हो सकती है, किन्तु इस तरह की परिघटना स्थायी कृषि में दृष्टिगोचर नहीं होती है

3. पारंपरिक रासायनिक कृषि अर्धशुष्क क्षेत्रों में आसानी से संभव है, किन्तु ऐसे क्षेत्रों में स्थायी कृषि इतनी आसानी से संभव नहीं है।

4. मल्च बनाने (मल्विंग) की प्रथा स्थायी कृषि में काफी महत्त्वपूर्ण है, किन्तु पारंपरिक रासायनिक कृषि में ऐसी प्रथा आवश्यक नहीं है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.49 Correct
Q.49 In-correct
Q.49 Unattempt

In the context of India’s preparation for Climate-Smart Agriculture, consider the following statements :

1. The ‘Climate-Smart Village’ approach in India is a part of a project led by the Climate Change, Agriculture and Food Security (CCAFS), an international research programme.

2. The project of CCAFS is carried out under Consultative Group on ‘International Agricultural Research (CGIAR) headquartered in France.

3. The International Crops Research Institute for the Semi-Arid Tropics (ICRISAT) in India is one of the CGIAR’s research centres.

Which of the statements given above are correct?  

जलवायु-अनुकूल कृषि (क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर) के लिए भारत की तैयारी के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. भारत में 'जलवायु-स्मार्ट ग्राम (क्लाइमेट-स्मार्ट विलेज)' दृष्टिकोण, अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान कार्यक्रम-जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा (सी० सी० ए० एफ० एस०) द्वारा संचालित परियोजना का एक भाग है।

2. सी० सी० ए० एफ० एस० परियोजना, अंतर्राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान हेतु परामर्शदात्री समूह (सी० जी० आइ० ए० आर०) के अधीन संचालित किया जाता है, जिसका मुख्यालय फ्रांस में है। 

3. भारत में स्थित अंतर्राष्ट्रीय अर्धशुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान  (आइ० सी० आर० आइ० एस० ए० टी०), सी० जी० आइ० ए० आर० के अनुसंधान केन्द्रों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं? 

Q.67 Correct
Q.67 In-correct
Q.67 Unattempt

With reference to ‘WaterCredit’, consider the following statements :

1. It puts microfinance tools to work in the water and Sanitation sector.

2. It is a global initiative launched under the aegis of the World Health Organization and the World Bank.

3. It aims to enable the poor people to meet their water needs without depending on subsidies.

Which of the statements given above are correct?

वॉटरक्रेडिट' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह जल एवं स्वच्छता क्षेत्र में कार्य के लिए सूक्ष्म वित्त साधनों (माइक्रोफाइनेंस टूल्स) को लागू करता है।

2. यह एक वैश्विक पहल है जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व बैंक के तत्त्वावधान में प्रारंभ किया गया है।

3. इसका उद्देश्य निर्धन व्यक्तियों को सहायिकी के बिना अपनी जल-संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए समर्थ बनाना है।

उपर्युक्त कथरनों में से कौन-से सही हैं?

Q.68 Correct
Q.68 In-correct
Q.68 Unattempt

With reference to India, consider the following statements :

1. Retail investors through demat account can invest in ‘Treasury Bills’ and ‘Government of India Debt Bonds’ in primary market.

2. The Negotiated Dealing System Order Matching’ is a government securities trading platform of the Reserve Bank of India.

3. The ‘Central Depository Services Ltd.’ is jointly promoted by the Reserve Bank of India and the Bombay Stock Exchange.

Which of the statements given above is/are correct?

भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. खुदरा निवेशक डीमैट खातों के माध्यम से प्राथमिक बाजार में राजकोष बिल (ट्रेजरी बिल) और भारत सरकार के ऋण बॉन्ड' में निवेश कर सकते हैं।

2. 'बातचीत से तय लेनदेन प्रणाली-ऑर्डर मिलान (निगोशिएटेड डीलिंग सिस्टम-ऑर्डर मैचिंग)' भारतीय रिज़र्व बैंक का सरकारी प्रतिभूति व्यापारिक मंच है।

3. सेंट्रल डिपोज़िटरी सर्विसेज लिमिटेड' का भारतीय रिज़र्व बैंक एवं बम्बई स्टॉक एक्सचेंज द्वारा संयुक्त रूप से प्रवर्तन किया जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.77 Correct
Q.77 In-correct
Q.77 Unattempt

With reference to the New York Declaration on Forests, which of the following statements are correct?

1. It was first endorsed at the United Nations Climate Summit in 2014.

2. It endorses a global timeline to end the loss of forests.

3. It is a legally binding international declaration.

4. It is endorsed by governments, big companies and indigenous communities.

5. India was one of the signatories at its inception.

Select the correct answer using the code given below.

'वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा (न्यूयॉर्क डिक्लेरेशन ऑन फाॅरेस्ट्स)' के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?

1. 2014 में, संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहली बार इसका समर्थन किया गया था।

2. इसमें वन के ह्रास को रोकने के लिए एक वैश्विक समय-रेखा का समर्थन किया गया।

3. यह वैध रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है।

4. यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और देशीय समुदायों द्वारा समर्थित है।

5. भारत, इसके प्रारंभ के समय, हस्ताक्षरकर्ताओं में से एक था।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.81 Correct
Q.81 In-correct
Q.81 Unattempt

With reference to the history of ancient India, which of the following statements is/are correct?

1. Mitakshara was the civil law for upper castes and Dayabhaga was the civil law for lower castes.

2. In the Mitakshara system, the sons can claim right to the property during the lifetime of the father, whereas in the Dayabhaga system, it is only after the death of the father that the sons can claim right to the property.

3. The Mitakshara system deals with the matters related to the property held by male members only of a family, whereas the Dayabhaga system deals with the matters related to ‘the property held by both male and female members of a family.

Select the correct answer using the code given below.

प्राचीन भारत के इतिहास के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा /कौन-से सही है/हैं?

1. मिताक्षरा ऊँची जाति की सिविल विधि थी और दायभाग निम्न जाति की सिविल विधि थी।

2. मिताक्षरा व्यवस्था में, पुत्र अपने पिता के जीवनकाल में ही संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे, जबकि दायभाग व्यवस्था में पिता की मृत्यु के उपरांत ही पुत्र संपत्ति पर अधिकार का दावा कर सकते थे।

3. मिताक्षरा व्यवस्था किसी परिवार के केवल पुरुष सदस्यों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है, जबकि दायभाग व्यवस्था किसी परिवार के पुरुष एवं महिला सदस्यों, दोनों के संपत्ति-संबंधी मामलों पर विचार करती है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.90 Correct
Q.90 In-correct
Q.90 Unattempt

With reference to Chausath Yogini Temple situated near Morena, consider the following statements :

1. It is a circular temple built during the reign of Kachchhapaghata Dynasty.

2. It is the only circular temple built in India.

3. It was meant to promote the Vaishnava cult in the region

4. Its design has given rise to a popular belief that it was the inspiration behind the India Parliament building.

Which of the statements given above are correct?

मुरैना के समीप स्थित चौंसठ योगिनी मंदिर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः

1. यह कच्छपघात राजवंश के शासनकाल में निर्मित एक वृत्ताकार मंदिर है।

2. यह भारत में निर्मित एकमात्र वृत्ताकार मंदिर है।

3. इसका उद्देश्य इस क्षेत्र में वैष्णव पूजा-पद्धति को प्रोत्साहन देना था।

4. इसके डिजाइन से यह लोकप्रिय धारणा बनी कि यह भारतीय संसद भवन के लिए प्रेरणा-स्रोत रहा था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now