Please wait...

Solution
Hindi language icon English language icon
Q.17 Correct
Q.17 In-correct
Q.17 Unattempt

With reference to perfluoroalkyl and polyfluoroalkyl substances (PFAS) that are used in making many consumer products, consider the following statements :

1. PFAS are found to be widespread in drinking water, food and food packaging materials.

2. PFAS are not easily degraded in the environment.

3. Persistent exposure to PFAS can lead to bioaccumulation in animal bodies.

Which of the statements given above are correct?

विभिन्नउपभोक्ता उत्पादों के निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले परफ्लुओरोऐल्किल और पॉलिफ्लुओरोऐल्किल पदार्थों (PFAS) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. PFAS पेयजल, खाद्य और खाद्य पैकेजिंग वस्तुओंमें व्यापक रूप से पाए जाते हैं।

2. PFAS पर्यावरण में आसानी से निम्नीकृत (डिग्रेडेड) नहीं होते हैं।

3. PFAS के लगातार संपर्क के परिणामस्वरूप जंतुओं के शरीर में जैवसंचय हो सकता है।

उपरोक्तकथनों में से कौन सा कथनसही हैं?

Q.24 Correct
Q.24 In-correct
Q.24 Unattempt

Consider the following statements regardingWorld Toilet Organization:

1. It is one of the agencies of the United Nations.

2. World Toilet Summit, World Toilet Day and World Toilet College are the initiatives of this organization, to inspire action to tackle the global sanitation crisis.

3. The main focus of its function is to grant funds to the least developed countries and developing countries to achieve the end of open defecation.

Which of the statements given above is/are correct?

विश्व शौचालय संगठन (वर्ल्ड टॉयलेट ऑर्गनाइज़ेशन) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों में से एक है।

2. वैश्विक स्वच्छता संकट के समाधान पर कार्रवाई हेतु प्रेरित करने के लिए विश्व शौचालय शिखर सम्मेलन, विश्व शौचालय दिवस और विश्व शौचालय कॉलेज इस संगठन की पहल हैं।

3. इसके कार्यों का मुख्य लक्ष्य कम विकसित देशों और विकासशील देशों को खुले में शौच की समाप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निधि प्रदान करना है ।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.49 Correct
Q.49 In-correct
Q.49 Unattempt

With reference to the rule/rules imposed by the Reserve Bank of India while treating foreign banks, consider the following statements :

1. There is no minimum capital requirement for wholly owned banking subsidiaries in India.

2. For wholly owned banking subsidiaries in India, at least 50%of the board members should be Indian nationals.

Which of the statements given above is/are correct?

विदेशी बैंकों के साथ व्यवहार करते समय भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अधिरोपित नियम/नियमों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडरियों) के लिए कोई न्यूनतम पूँजी की आवश्यकता नहीं है ।

2. भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले सहायक बैंकों (बैंकिंग सब्सिडरियों) के लिए, बोर्ड सदस्यों के कम-से-कम 50%भारतीय नागरिक होने चाहिए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.57 Correct
Q.57 In-correct
Q.57 Unattempt

With reference to revenue collection by Cornwallis, consider the following statements :

1. Under the Ryotwari Settlement of revenue collection, the peasants were exempted from revenue payment in case of bad harvests or natural calamities.

2. Under the Permanent Settlement in Bengal, if the Zamindar failed to pay his revenues to the state, on or before the fixed date, he would be removed from his Zamindari.

Which of the statements given above is/are correct?

कॉर्नवालिस द्वारा राजस्व संग्रहण के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. राजस्व संग्रहण के रैयतवाड़ी बंदोबस्त के अधीन, किसानों को फ़सल खराब होने या प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में राजस्व भुगतान से छूट दी गई थी।

2. बंगाल स्थायी बंदोबस्त के अधीन, यदि जमींदार नियत तिथि पर या उससे पहले राज्य को राजस्व का भुगतान करने में विफल रहता, तो उसे उसकी जमींदारी से हटा दिया जाता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.68 Correct
Q.68 In-correct
Q.68 Unattempt

Which of the following statements are correct in respect of a Money Bill in the Parliament?

1. Article 109 mentions special procedure in respect of Money Bills.

2. A Money Bill shall not be introduced in the Council of States.

3. The Rajya Sabha can either approve the Bill or suggest changes but cannot reject it.

4. Amendments to a Money Bill suggested by the Rajya Sabha have to be accepted by the Lok Sabha.

Select the answer using the code given below:

संसद में धन विधेयक के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-से सही हैं?

1. अनुच्छेद 109 में धन विधेयक के संबंध में विशेष प्रक्रिया का उल्लेख है।

2. धन विधेयक राज्य सभा में पुर:स्थापित नहीं किया जाएगा।

3. राज्य सभा या तो विधेयक को अनुमोदन दे सकती है या परिवर्तन के लिए सुझाव दे सकती है किंतु इसे अस्वीकार नहीं कर सकती।

4. राज्य सभा द्वारा धन विधेयक में सुझाए गए संशोधन को लोक सभा द्वारा स्वीकार करना होगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर उत्तर चुनिए:

Q.94 Correct
Q.94 In-correct
Q.94 Unattempt

With reference to the Indian Parliament, consider the following statements :

1. A bill pending in the Lok Sabha lapses on its dissolution.

2. A bill passed by the Lok Sabha and pending in the Rajya Sabha lapses on the dissolution of the Lok Sabha.

3. A bill in regard to which the President of India notified his/her intention to summon the Houses to a joint sitting lapses on the dissolution of the Lok Sabha.

Which of the statements given above is/are correct?

भारतीय संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

1. लोक सभा में लंबित कोई विधेयक उसके विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है।

2. लोक सभा द्वारा पारित और राज्य सभा में लंबित कोई विधेयक लोक सभा के विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है।

3. कोई विधेयक, जिसके संबंध में भारत के राष्ट्रपति ने सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने के अपने आशय की सूचना दे दी है, लोक सभा का विघटन हो जाने पर व्यपगत हो जाता है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.95 Correct
Q.95 In-correct
Q.95 Unattempt

With reference to the Parliament of India, consider the following statements :

1. Prorogation of a House by the President of India does not require the advice of the Council of Ministers.

2. Prorogation of a House is generally done after the House is adjourned sine die but there is no bar to the President of India prorogating the House which is in session.

3. Dissolution of the Lok Sabha is done by the President of India who, save in exceptional circumstances, does so on the advice of the Council of Ministers.

Which of the statements given above is/are correct?

भारत के संसद के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी सदन के सत्रावसान के लिए मंत्रि-परिषद् के परामर्श की आवश्यकता नहीं है।

2. सदन का सत्रावसान सामान्यतः सदन के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के पश्चात् किया जाता है, किंतु भारत के राष्ट्रपति द्वारा उस सदन का सत्रावसान करने पर कोई वर्जन नहीं है जो सत्र में है।

3. लोक सभा का विघटन भारत के राष्ट्रपति द्वारा, असाधारण परिस्थितियों को छोड़कर, मंत्रि-परिषद् के परामर्श से किया जाता है।

उर्युयक्त कथनों में से कौन-सा/कौनसे सही है/हैं?

Q.98 Correct
Q.98 In-correct
Q.98 Unattempt

With reference to the Digital India Land Records Modernisation Programme, consider the following statements :

1. To implement the scheme, the Central Government provides 100%funding.

2. Under the Scheme, Cadastral Maps are digitised.

3. An initiative has been undertaken to transliterate the Records of Rights from local language to any of the languages recognized by the Constitution of India.

Which of the statements given above are correct?

डिजिटल इण्डिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस योजना को कार्यान्वित करने के लिए, केंद्र सरकार 100%वित्त-पोषण करती है।

2. इस योजना के अंतर्गत, भूसंपत्ति (कैडस्ट्रल) मानचित्र डिजिटलीकृत किए जाते हैं।

3. स्थानीय भाषा में उपलब्ध अधिकार-अभिलेखों को भारत के संविधान द्वारा मान्यता-प्राप्त किसी भी भाषा में लिप्यंतरित करने की पहल की गई हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?

Q.99 Correct
Q.99 In-correct
Q.99 Unattempt

With reference to the 'Pradhan Mantri Surakshit Matritva Abhiyan', consider the following statements :

1. This scheme guarantees a minimum package of antenatal care services to women in their second and third trimesters of pregnancy and six months post-delivery health care service in any government health facility.

2. Under this scheme, private sector health care providers of certain specialities can volunteer to provide services at nearby government health facilities.

Which of the statements given above is/are correct?

'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. यह योजना गर्भावस्था के दूसरे और तीसरे तिमाही में महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल सेवाओं के न्यूनतम पैकेज और किसी भी सरकारी स्वास्थ्य सुविधा में प्रसव के बाद छह महीने की स्वास्थ्य देखभाल सेवा की गारंटी देती है।

2. इस योजना के अंतर्गत, कुछ विशेषज्ञता वाले निजी क्षेत्र के स्वास्थ्य देखभाल प्रदाता, निकटवर्ती सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वेच्छा से आगे आ सकते हैं।

उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?

Q.100 Correct
Q.100 In-correct
Q.100 Unattempt

With reference to the Pradhan Mantri Shram Yogi Maan-dhan (PM-SYM) Yojana, consider the following statements :

1. The entry age group for enrolment in the scheme is 21 to 40 years.

2. Age specific contribution shall be made by the beneficiary.

3. Each subscriber under the scheme shall receive a minimum pension of ₹3,000per month after attaining the age of 60 years.

4. Family pension is applicable to the spouse and unmarried daughters.

Which of the statements given above is/are correct?

प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन (PM-SYM) योजना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

1. इस योजना में नामांकन के लिए प्रवेश आयु वर्ग 21 से 40 वर्ष है।

2. लाभार्थी द्वारा आयु विशिष्ट अंशदान किया जाएगा।

3. इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राहक (सब्स्क्राइबर) को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद ₹ 3,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन प्राप्त होगी।

4. पारिवारिक पेंशन पति/पत्नी और अविवाहित पुत्रियों पर लागू होगी।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now