Please wait...

Solution
Hindi language icon English language icon
Q.13 Correct
Q.13 In-correct
Q.13 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I:Of the two major ethanol producers in the world, i.e., Brazil and the United States of America, the former produces more ethanol than the latter.

Statement II:Unlike in the United States of America where corn is the principal feedstock for ethanol production, sugarcane is the principal feedstock for ethanol production in Brazil.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I : विश्व के दो प्रमुख एथेनॉल उत्पादकों, ब्राज़ील और संयुक्त राज्य अमेरिका, में से संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में ब्राज़ील अधिक एथेनॉल उत्पादित करता है।

कथन II : जहाँ संयुक्त राज्य अमेरिका में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण- सामग्री (फीडस्टॉक) मक्का है, इसके विपरीत ब्राज़ील में एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रधान भरण - सामग्री गन्ना है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.14 Correct
Q.14 In-correct
Q.14 Unattempt

The World Bank warned that India could become one of the first places where wet-bulb temperatures routinely exceed 35 °C. Which of the following statements best reflect(s) the implication of the above-said report?

I.Peninsular India will most likely suffer from flooding, tropical cyclones and droughts.

II.The survival of animals including humans will be affected as shedding of their body heat through perspiration becomes difficult.

Select the correct answer using the code given below.

विश्व बैंक ने यह चेतावनी दी है कि भारत ऐसे प्रथम स्थानोंमें से एक बन सकता है, जहाँ आर्द्र - बल्ब तापमान(वेट - बल्ब टेम्परेचर) नेमी तौर पर 35°C से अधिकहोगा। निम्नलिखित कथनों में सेकौन-सा/कौन-सेउपर्युक्त रिपोर्ट के निहितार्थ कोसर्वोत्तम रूप मेंप्रतिबिम्बित करता है/करते हैं?

I. सर्वाधिक संभावना है कि प्रायद्वीपीय भारत बाढ़, उष्णकटिबंधीय चक्रवात और सूखे से ग्रस्त होतारहेगा।

II. मानव समेत सभी प्राणियों की उत्तरजीविता प्रभावित होगी क्योंकि उनके लिए पसीने के माध्यम से अपने शरीर के ताप को निकालना मुश्किल होता जाएगा।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.16 Correct
Q.16 In-correct
Q.16 Unattempt

Which of the following statements withregard to recommendations of the 15th Finance Commission of India Correct?

I.Tt has recommended grants of Rs. 4,800 Crores from the year 2022-23 to the year 2025-26 for incentivizing States to enhance educational outcomes.

II.45% of the net proceeds of Union taxes are to be shared with States.

III. Rs. 45,000crores are to be kept as performance-based incentive for all States for carrying out agricultural reforms.

IV.It reintroduced tax effort criteria to reward fiscal performance.

Select the correct answer using the code given below.

भारत के 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के संदर्भ में, निम्नलिखित में कौन-कौन से कथन सही हैं ?

I. इसने राज्यों द्वारा शिक्षा परिणामों में उन्नयन लाने हेतु प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025-26 तक ₹ 4,800 करोड़ के अनुदान की अनुशंसा की है।

II. संघ के करों के निवल आगम का 45%, राज्यों के साथ बाँटा जाना चाहिए।

III. सभी राज्यों के लिए कृषि सुधारों के क्रियान्वयन हेतु निष्पादन आधारित प्रोत्साहन के रूप में ₹ 45,000 करोड़ रखे जाएँ।

IV. इसने राजकोषीय निष्पादन को पुरस्कृत करने हेतु कर प्रयास निकष (टैक्स एफर्ट क्राइटेरिया) को फिर से आरम्भ किया।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.20 Correct
Q.20 In-correct
Q.20 Unattempt

Consider the following statements about 'PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana' :

I. . It targets installation of one crore solar rooftop panelsin the residential sector.

II. The Ministry of New and Renewable Energy aims to impart training on installation, operation, maintenance and repairs of solar rooftop Systems at grassroot levels.

III. It aims to create more than three lakhs skilled manpower through fresh skilling, and up- skilling, under scheme component of capacity building.

Which of the statements given above are correct?

'पी० एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. इसका लक्ष्य आवासीय सेक्टर में एक करोड़ घरों की छतों पर सौर पैनल लगाना है।

II. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का लक्ष्य छतों पर सौर पैनल लगाने, उनके प्रचालन, अनुरक्षण और मरम्मत करने के विषय में आधार-स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करना है।

III. इसका लक्ष्य, क्षमता निर्माण के स्कीम घटक के अंतर्गत, नए कौशल सिखाकर और कौशल का उन्नयन कर तीन लाख से अधिक कुशल जनशक्ति सृजित करना है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?

Q.27 Correct
Q.27 In-correct
Q.27 Unattempt

Consider the following statements:

I. On the dissolution of the House of the People, the Speaker shall not vacate his/her office until the first immediately before meeting of the House of the People after the dissolution.

II. According to the provisions of the Constitution of India, a Member of the House of the People on being elected as Speaker shall resign from his/her political party immediately.

III. The Speaker of the House of the People may be removed from his/her office by a resolution of the House of the People passed by a majority of all the then Members of the House, provided that no resolution shall be moved unless at least fourteen days' notice has been given of the intention to move the resolution.

Which of the statements given above are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. लोक सभा का विघटन होने पर विघटन के पश्चात् होने वाले लोक सभा के पहले अधिवेशन के ठीक पहले तक अध्यक्ष अपने पद को रिक्त नहीं करेगा।

II. भारत के संविधान के उपबंधों के अनुसार, लोक सभा का कोई सदस्य अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर अपने राजनीतिक दल से तुरंत त्यागपत्र दे देगा।

III. लोक सभा के अध्यक्ष को लोक सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत से पारित संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा, किन्तु कोई संकल्प तब तक प्रस्तावित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने के आशय की कम-से-कम चौदह दिन की सूचना न दे दी गई हो।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है ?

Q.32 Correct
Q.32 In-correct
Q.32 Unattempt

Consider the following pairs:

State

Description

I.

Arunachal PradeshThe capital is named after a fort, and the State has two National Parks

II.

NagalandThe State came into existence on the basis of a Constitutional AmendmentAct

III.

TripuraInitially a Part 'C' State, it became a centrally administered territory with the reorganization of States in 1956 and later attained the status of a full-fledged State


How many of the above pairs are correctly matched?

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

राज्य

वर्णन

I.

अरुणाचल प्रदेश

एक किले से राजधानी का नाम पड़ा और राज्य में दो राष्ट्रीय उद्यान (नैशनल पार्क) हैं

II.

नागालैंड

यह राज्य एक संविधान संशोधन अधिनियम के आधार पर अस्तित्वमें आया

III.

त्रिपुरा

प्रारंभ में यह भाग 'ग' (पार्ट 'सी') राज्य था, यह 1956 में राज्यों का पुनर्गठन होने पर केन्द्र - शासित राज्यक्षेत्र बना और बाद में इसनेएक पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त किया


उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?

Q.35 Correct
Q.35 In-correct
Q.35 Unattempt

Consider the following pairs :

Provision in theConstitution of India

Stated under

I.

Separation of Judiciary from the Executive in the public services of the State The Directive Principles of the State Policy

II.

Valuing and preserving of the rich heritage of our composite culture The Fundamental Duties

III.

Prohibition of employment of children below the age of 14 years in factories The Fundamental Rights

How many of the above pairs are correctly matched?

निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

भारत के संविधान में उपबंध

किसके अधीन कथित

I.

राज्य की लोक सेवा में न्याय-पालिका का कार्यपालिका सेपृथक्करण

राज्य की नीति के निदेशक तत्त्व

II.

हमारी सामासिक संस्कृति कीसमृद्ध विरासत का महत्त्व समझना और उसका परिरक्षण करना

मूल कर्तव्य

III.

कारखानों में 14 वर्ष से कमआयु के बच्चों के नियोजन कानिषेध

मूल अधिकार


​उपर्युक्त युग्मों में से कितने सही सुमेलित हैं ?

Q.36 Correct
Q.36 In-correct
Q.36 Unattempt

Consider the following statements:

With reference to the Constitution of India, if an area in a State is declared as Scheduled Area under the Fifth Schedule

I. the State Government loses its executive power in such areas and a local body assumes total administration

II. the Union Government can take over the total administration of such areas under certain circum- stances on the recommendations of the Governor

Which of the statements given above is/are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

भारत के संविधान के संदर्भ में, यदि पाँचवीं अनुसूची के अधीन किसी राज्य में कोई क्षेत्र अनुसूचित क्षेत्र घोषित कर दिया जाता है, तो

I. ऐसे क्षेत्रों में राज्य सरकार अपनी कार्यपालिका शक्ति खो देती है और एक स्थानीय निकाय पूर्ण प्रशासन ग्रहण कर लेता है

II. संघ की सरकार कतिपय परिस्थितियों में राज्यपाल की सिफारिश पर ऐसे क्षेत्रों के पूर्ण प्रशासन को अपने हाथ में ले सकती है

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.39 Correct
Q.39 In-correct
Q.39 Unattempt

With reference to the Indian polity, consider the following statements :

I.The Governor of a State is not answerable to any court for the exercise and performance of the powers and duties of his/her office.

II.No criminal proceedings shall be instituted or continued against the Governor during his/her term of office.

III. Members of a State Legislature are not liable to any proceedings in any court in respect of anything said within the House.

Which of the statements given above are correct?

भारतीय राज्य-व्यवस्था के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. किसी राज्य का राज्यपाल अपने पद की शक्तियों और दायित्वों के प्रयोग और निष्पादन के लिए किसी न्यायालय के प्रति उत्तरदायी नहीं है।

II. राज्यपाल के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान कोई दांडिक कार्यवाही संस्थित नहीं की जाएगी या जारी नहीं रखी जाएगी।

III. किसी राज्य विधान मंडल के सदस्य सदन के अंदर कही गई किसी भी बात के लिए किसी भी न्यायालय में कार्यवाही के लिए दायी नहीं हैं।

उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही हैं ?

Q.41 Correct
Q.41 In-correct
Q.41 Unattempt

Consider the following statements:

I. Panchayats at the intermediate level exist in all States.

II. To be eligible to be a Member of a Panchayat at the intermediate level, a person should attain the age of thirty years.

III. The Chief Minister of a State constitutes a commission to review the financial position of Panchayats at the intermediate levels and to make recommendations regarding the distribution of net proceeds of taxes and duties, leviable by the State, between the State and Panchayats at the intermediate level.

Which of the statements given above are not correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. मध्यवर्ती स्तर पर पंचायतें सभी राज्यों में विद्यमान हैं।

II. मध्यवर्ती स्तर पर किसी पंचायत में सदस्य होने हेतु पात्र होने के लिए किसी व्यक्ति को तीस वर्ष की आयु प्राप्त होनी चाहिए।

III. किसी राज्य का मुख्यमंत्री मध्यवर्ती स्तरों पर पंचायतों की वित्तीय दशा के पुनरीक्षण के लिए और राज्य द्वारा उद्ग्रहीत करों और शुल्कों के निवल आगम को मध्यवर्ती स्तर पर राज्य और पंचायतों के बीच वितरित करने हेतु सिफारिशें करने के लिए एक आयोग का गठन करता है।

उपर्युक्त में कौन-कौन से कथन सही नहीं हैं ?

Q.44 Correct
Q.44 In-correct
Q.44 Unattempt

GPS-Aided Geo Augmented Navigation (GAGAN) uses a system of ground stations to provide necessary augmentation. Which of the following statements is/are correct in respect of GAGAN?

I. It is designed to provide additional accuracy and integrity.

II. It will allow more uniform and high quality air traffic management.

III. It will provide benefits only in aviation but not in other modes of transportation.

Select the correct answer using the code given below.

GPS - एइड्रेड जिओ ऑगमेंटेड नेविगेशन (GAGAN) आवश्यक आवर्धन प्रदान करने हेतु भू-स्थित स्टेशनों की प्रणाली का उपयोग करता है। निम्नलिखित में से कौन-सा/कौन-से कथन GAGAN के बारे में सही है/हैं?

I. इसे अतिरिक्त सटीकता और विश्वसनीयता प्रदान करने के लिए अभिकल्पित किया गया है।

II. इससे और अधिक एकरूप और उच्च गुणवत्ता का वायु यातायात प्रबंधन प्राप्त होगा।

III. इसके लाभ केवल विमानन में ही मिलेंगे, किन्तु परिवहन के अन्य प्रकारों में नहीं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.45 Correct
Q.45 In-correct
Q.45 Unattempt

Consider the following statements regarding Al Action Summit held in Grand Palais, Paris in February 2025:

I. Co-chaired with India, the event builds on the advances made at the Bletchley Park Summit held in 2023 and the Seoul Summit held in 2024.

II. Along with other countries, US and UK also signed the declaration on inclusive and sustainable AI.

Which of the statements given above is/are correct?

ग्रैंड पैले (Grand Palais), पेरिस में फरवरी 2025 में आयोजित AI ऐक्शन समिट (शिखर सम्मेलन) के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. भारत की सह-अध्यक्षता में इस शिखर सम्मेलन में 2023 में संपन्न ब्लेचली पार्क शिखर सम्मेलन और 2024 में संपन्न सियोल शिखर सम्मेलन में की गई पहलों को आगे विकसित किया गया।

II. अन्य देशों के साथ-साथ US और UK ने भी समावेशी और सतत AI विषयक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.48 Correct
Q.48 In-correct
Q.48 Unattempt

Consider the following statements about Lokpal :

I. The power of Lokpal applies to public servants of India, but not to the Indian public servants posted outside India.

II. The Chairperson or a Member shall not be a Member of the Parliament or a Member of the Legislature of any State or Union Territory, and only the Chief Justice of India, whether incumbent or retired, has to be its Chairperson.

III. The Chairperson or a Member > shall not be a person of less than forty-five years of age on the date of assuming office as the Chairperson or Member, as the case may be. Lokpal cannot inquire into the allegations of corruption against a sitting Prime Minister of India.

Which of the statements given above is/are correct?

लोकपाल के विषय में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. लोकपाल की शक्ति भारत के लोक सेवकों पर प्रयुक्त होती है किन्तु भारत से बाहर पदस्थापित भारतीय लोक सेवकों पर प्रयुक्त नहीं होती।

II. संसद का कोई सदस्य या किसी राज्य या संघ राज्यक्षेत्र के विधान-मंडल का कोई सदस्य इसका अध्यक्ष या सदस्य नहीं होगा और केवल भारत का मुख्य न्यायमूर्ति, चाहे वो पदधारी हो या सेवानिवृत्त, इसका अध्यक्ष होगा।

III. इसका अध्यक्ष या सदस्य, अध्यक्ष या सदस्य के रूप में पद धारण करने की तारीख को पैंतालीस वर्ष से कम वय का व्यक्ति नहीं होगा।

IV. लोकपाल भारत के पदासीन प्रधानमंत्री के विरुद्ध भ्रष्टाचार के अभिकथनों की जाँच नहीं कर सकता।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.53 Correct
Q.53 In-correct
Q.53 Unattempt

With reference to the Government of India, consider the information :

OrganizationSome of its
functions
It works
under
I.Directorate of EnforcementEnforcement of the Fugitive Economic Offenders Act, 2018Internal Security Division-1, Ministry of Home Affairs
II.Directorate ofRevenue
Intelligence
Enforced the Provisions of the Customs Act, 1962Department Revenue, Ministry of Finance
III.Directorate General ofSystems of and a Data ManagementCarrying out big data analytics to assist tax officers for better policy and nabbing tax evadersDepartment of Revenue, Ministry of Finance

In how many of the above rows is the information correctly matched?

भारत सरकार के संदर्भ में, निम्नलिखित सूचना पर विचारकीजिए :

संगठन

इस संगठन के कुछ कार्य

यह संगठन किसके अधीन कार्य करता है

I.

प्रवर्तननिदेशालय

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 का प्रवर्तन

आंतरिक सुरक्षा प्रभाग-I, गृह मत्रालय

II.

राजस्वआसूचना निदेशालय

सीमा-शुल्क अधिनियम, 1962 के उपबंधों को प्रवर्तित करना

राजस्व विभाग,वित्त मंत्रालय

III.

प्रणाली एवं आँकड़ा (सिस्टम्स ऐंड डेटा) प्रबंधनमहानिदेशालय

बेहतर नीति और कर-वंचकों को पकड़ने में कर अधिकारियों की सहायता के लिए वृहत् आँकड़ा (डेटा) विश्लेषण का उपयोग करना

राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय


उपर्युक्त में से कितनी पंक्तियों में सूचना सही सुमेलित है ?
Q.54 Correct
Q.54 In-correct
Q.54 Unattempt

Consider the following statements :
I. The Reserve Bank of India mandates all the listed companies in India to submit a Business Responsibility and Sustainability

II.In India, a company submitting a BRSR makes disclosures in the report that are largely non-financial in nature.

Which of the statements given above is/are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. भारतीय रिज़र्व बैंक भारत में सभी सूचीबद्ध कंपनियों को व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट [बिजनेस रिस्पॉन्सिबिलिटी ऐंड सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट (BRSR)] प्रस्तुत करने का अधिदेश करता है।

II. भारत में, व्यावसायिक उत्तरदायित्व और स्थिरता रिपोर्ट ( BRSR ) प्रस्तुत करने वाली कोई कंपनी, इस रिपोर्ट में उनका प्रकटन करती है जो मुख्यतः गैर - वित्तीय स्वरूप के हैं।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.56 Correct
Q.56 In-correct
Q.56 Unattempt

Consider the following statements :

I. India has joined the Minerals Security Partnership as a member.

II. India is a resource-rich country in all the 30 critical minerals that it has identified.

III. The Parliament in 2023 has amended the Mines and Minerals (Development and Regulation) Act, 1957 empowering the Central Government to exclusively auction mining lease and composite license for certain critical minerals.

Which of the statements given above are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. भारत, खनिज सुरक्षा भागीदारी में एक सदस्य के रूप में सम्मिलित हो गया है।

II. भारत अपने द्वारा चिह्नित सभी 30 अति आवश्यक खनिजों में साधन-संपन्न है।

III. संसद ने 2023 में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन कर कतिपय अति आवश्यक खनिजों के लिए खनन पट्टा और संयुक्त (कम्पोजिट) लाइसेंस नीलामी से देने हेतु केन्द्रीय सरकार को अनन्य रूप से सशक्त किया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही है ?

Q.57 Correct
Q.57 In-correct
Q.57 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I :

As regards returns from an investment in a company, generally, bondholders are considered to be relatively at lower risk than stockholders.

Statement II :

Bondholders are lenders to a company whereas stockholders are its owners.

Statement III :

For repayment purpose, bondholders are prioritized over stockholders by a company.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I :जहाँ तक किसी कम्पनी में निवेश से प्राप्त प्रतिफलों का संबंध है, आमतौर पर यह माना जाता है कि स्टॉक - धारकों की तुलना में बॉन्ड - धारकों को अपेक्षाकृत कम जोखिम रहता है।

कथन II :बॉन्ड - धारक किसी कम्पनी के ऋणदाता होते हैं, जबकि स्टॉक - धारक उसके स्वामी होते हैं।

कथन III :पुनर्भुगतान के प्रयोजन के लिए, किसी कम्पनी द्वारा बॉन्ड धारकों को स्टॉक - धारकों की अपेक्षा प्राथमिकता दी जाती है।

उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.58 Correct
Q.58 In-correct
Q.58 Unattempt

Consider the following statements :

I. India accounts for a very large portion of all equity option contracts traded globally thus exhibiting a great boom.

II. India's stock market has grown rapidly in the recent past even overtaking Hong Kong's at some point of time.

III. There is no regulatory body either to warn the small investors about the risks of options trading or to act on unregistered financial advisors in this regard.

Which of the statements given above are correct?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. वैश्विक स्तर पर किए गए सभी इक्विटी विकल्प संविदाओं के कारोबार में भारत का अत्यधिक वृहद् अंश होता है, इस प्रकार भारत सहसा अतिवृद्धि को दर्शाता है।

II. हाल के विगत समय में भारत का स्टॉक बाज़ार तेजी से बढ़ा है, यहाँ तक कि उसने एक समय इसमें हांगकांग को भी पीछे छोड़ दिया।

III. छोटे निवेशकों को या तो विकल्प व्यापार जोखिमों की चेतावनी देने या इस विषय में अपंजीकृत वित्तीय सलाहकारों पर कार्रवाई करने के लिए कोई नियामक निकाय नहीं है।

उपर्युक्त कथनों में कौन-कौन से सही है ?

Q.65 Correct
Q.65 In-correct
Q.65 Unattempt

Which of the following are the evidences of the phenomenon of continental drift?

I. The belt of ancient rocks from Brazil coast matches with those from Western Africa.

II. The gold deposits of Ghana are derived from the Brazil plateau when the two continents lay side by side.

III. The Gondwana system of sediments from India is known to have its counterparts in six different landmasses of the Southern Hemisphere.

Select the correct answer using the code given below.

निम्नलिखित में से कौन-से महाद्वीपीय विस्थापन की घटना के साक्ष्य हैं ?

I. ब्राज़ील तट की पाचीन शैलों की मेखला, पश्चिमी अफ्रीका तट की प्राचीन शैलों की मेखला से मिलती है।

II. घाना के स्वर्ण-निक्षेप ब्राज़ील पठार से व्युत्पन्न होते हैं, जब ये दोनों महाद्वीप अगल-बगल अवस्थित होते हैं।

III. यह ज्ञात है कि भारत के गोंडवाना अवसाद तंत्र के प्रतिरूप दक्षिणी गोलार्ध के छः विभिन्न भूखंडों में मिलते हैं।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.70 Correct
Q.70 In-correct
Q.70 Unattempt

Consider the following statements about the Rashtriya Gokul Mission :

I. It is important for the upliftment of rural poor as majority of low producing indigenous animals are with small and marginal farmers and landless labourers.

II. It was initiated to promote indigenous cattle and buffalo rearing and conservation in a scientific and holistic manner.

Which of the statements given above is/are correct?

राष्ट्रीय गोकुल मिशन के बारे में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

I. यह ग्रामीण निर्धनों के उत्थान के लिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अधिकांश न्यून उत्पादकता वाले देशज पशु छोटे और सीमान्त कृषकों तथा भूमिहीन श्रमिकों के पास होते हैं।

II. इसे वैज्ञानिक रूप में और साकल्यवादी रूप में देशज' गोपशु और भैंस के पालन और संरक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किया गया था।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Q.90 Correct
Q.90 In-correct
Q.90 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I :

Activated carbon is a good and an attractive tool to remove pollutants from effluent stream and to remediate stream and to remediate contaminants from various industries.

Statement II :

Activated carbon exhibits a large surface area and a strong potential for adsorbing heavy metals.

Statement III :

Activated carbon can be easilysynthesized from environmental wastes with high carbon content.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I : सक्रियित कार्बन बहिःस्रावी धाराओं में से प्रदूषकों को हटाने और विभिन्न उद्योगों से आने वाले संदूषकों के उपचारण हेतु एक अच्छा और आकर्षक साधन है।

कथन II : सक्रिय कार्बन का एक वृहत् पृष्ठ क्षेत्रफल होता है और उसमें भारी धातुओं को अधिशोषित करने की दमदार शक्यता है।

कथन III : सक्रियित कार्बन, उच्च कार्बन अंश वाले वातावरणीय अपशिष्टों में से आसानी से संश्लेषित किया जा सकता है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.91 Correct
Q.91 In-correct
Q.91 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I:

Studies indicate that carbon dioxide emissions from cement industry account for more than 5% of global carbon emissions.

Statement II:

Silica-bearing clay is mixed with limestone while manufacturing cement.

Statement III

Limestone is converted into lime during clinker production for cement manufacturing.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I : अध्ययनों से सूचित होता है कि सीमेंट उद्योग से उत्सर्जित कार्बन डाइऑक्साइड का वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में उसके 5% से अधिक का योगदान है।

कथन II : सीमेंट का निर्माण करते समय चूना पत्थर में सिलिका - युक्त मृत्तिका मिलाई जाती है।

कथन II : सीमेंट निर्माण हेतु क्लिंकर उत्पादन के दौरान चूना पत्थर, चूना में बदल जाता है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.92 Correct
Q.92 In-correct
Q.92 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I :

At the 28th United Nations Climate Change Conference (COP28), India refrained from signing the 'Declaration on Climate and Health'.

Statement II :

The COP28 Declaration on Climate and Health is a binding declaration; and if signed, it becomes mandatory to decarbonize health sector.

Statement III :

If India's health sector is decarbonized, the resilience of its health-care system may be compromised.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I : 28 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP28) में, भारत ने 'जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा' पर हस्ताक्षर नहीं किया।

कथन II : COP28 जलवायु और स्वास्थ्य विषयक घोषणा एक बाध्यकर घोषणा है; और इस पर हस्ताक्षर कर देने पर स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनन करना अधिदेशात्मक हो जाता है।

कथन III : यदि भारत के स्वास्थ्य सेक्टर का विकार्बनन किया जाए, तो इसकी स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली के लचीलेपन पर संकट आ सकता है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.93 Correct
Q.93 In-correct
Q.93 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I :

Scientific studies suggest that a shift is taking place in the Earth's rotation and axis.

Statemnent II :

Solar flares and associated coronal mass ejections bombarded the Earth's outermost atmosphere with tremendous amount of energy.

Statement III :

As the Earth's polar ice melts, the water tends to move towards the equator.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I : वैज्ञानिक अध्ययन यह सुझाते हैं कि पृथ्वी के घूर्णन और अक्ष में परिवर्तन हो रहा है।

कथन II : सौर संस्फुरों (फ्लेयर्स) और उससे संबद्ध किरीटी द्रव्यमान निष्कासनों ने पृथ्वी के सबसे बाहरी वायुमंडल पर विशाल ऊर्जा - राशि की बौछार कर दी है।

कथन III : जैसे-जैसे (पृथ्वी का ध्रुवीय हिम पिघलता है, जल की प्रवृत्ति विषुवत् वृत्त की ओर जाने की होती है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.94 Correct
Q.94 In-correct
Q.94 Unattempt

Consider the following statements :

Statement I :

Article 6 of the Paris Agreement on climate change is frequently discussed in global discussions on sustainable development and climate change.

Statement II :

Article 6 of the Paris Agreement on climate change sets out the principles of carbon markets.

Statement III :

Article 6 of the Paris Agreement on climate change intends to promote inter-country non-market strategies to reach their climate targets.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन I : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद की चर्चा, सतत विकास और जलवायु परिवर्तन विषयक वैश्विक चर्चाओं में बारम्बार आती है।

कथन II : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते का अनुच्छेद 6, कार्बन बाज़ारों के सिद्धांतों को निर्दिष्ट करता है।

कथन III : जलवायु परिवर्तन विषयक पेरिस समझौते के अनुच्छेद 6 का आशय देशों को अपने जलवायु लक्ष्य प्राप्त करने हेतु उनके बीच गैर-बाज़ारी रणनीतियों का संवर्धन करना है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?

Q.96 Correct
Q.96 In-correct
Q.96 Unattempt

With reference to 'Direct Air Capture', an emerging technology, which of the following statements is/are correct?

I. It can be used as a way of carbon sequestration.

II. It can be a valuable approach for plastic production and in food processing.

III. In aviation, it can be a source of carbon for combining with hydrogen to create synthetic low-carbon fuel.

Select the correct answer using the code given below.

'प्रत्यक्ष वात प्रग्रहण (डाइरेक्ट एयर कैप्चर)', जो नई उभरती प्रौद्योगिकी है, के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों में से कौन - सा/कौन-से सही है/हैं?

I. इसे कार्बन प्रच्छादन की एक विधि के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं।

II. यह प्लास्टिक उत्पादन हेतु और खाद्य प्रसंस्करण में एक बहुमूल्य उपागम हो सकता है।

III. विमानन में, यह संश्लिष्ट न्यून - कार्बन ईंधन जनन हेतु हाइड्रोजन में मिलाने के लिए कार्बन का स्रोत हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Q.100 Correct
Q.100 In-correct
Q.100 Unattempt

With reference to the planet Earth, consider the following statements

I. Rain forests produce more oxygen than that produced by oceans.

II.Marine phytoplankton and photo synthetic bacteria produce about 50% of world's Oxygen.

III. Well-oxygenated surface water contains several folds higher oxygen than that in atmospheric air.

Which of the statements given above is/are correct?

पृथ्वी ग्रह के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचारकीजिए :

I. वर्षा वन, महासागरों द्वारा उत्पादित ऑक्सीजन की तुलना में अधिक ऑक्सीजन उत्पादित करते हैं।

II. समुद्री पादप - प्लवक और प्रकाश संश्लेषी जीवाणु विश्व में ऑक्सीजन का लगभग 50% उत्पादित करते हैं।

III. वायुमंडलीय हवा में विद्यमान ऑक्सीजन की तुलना में, सुचारू रूप से ऑक्सीकृत पृष्ठ - जल में अनेक गुना अधिक ऑक्सीजन होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now