Please wait...

हिंदी व्याकरण पर हिंदी Test 288
Menu grid icon
Result Result point icon
हिंदी व्याकरण पर हिंदी Test 288
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    1 / -0.25

    ‘को’ से किस कारक चिह्न का बोध होता है?
    Solutions
    हिंदी में आठ कारक होते हैं। उन्हें विभक्ति चिह्नों के साथ नीचे वर्णित किया गया है।
    1. कर्ता  -- ने
    2. कर्म  -- को
    3. करण -- से, के साथ, के द्वारा
    4. संप्रदान -- के लिए, को
    5. अपादान -- से (पृथक)
    6. संबंध -- का, के, की, रा, रे, री
    7. अधिकरण -- में, पर
    8. संबोधन -- हे ! अरे ! ओ!
  • Question 2/10
    1 / -0.25

    ‘लड़का पेड़ से गिरा’ वाक्य में कौन-सा कारक है?
    Solutions
    लड़का पेड़ से गिरा इस वाक्य में ‘से’ परसर्ग अलग होने के भाव का बोध कराता है। अतः इस वाक्य में अपादान कारक हैं।
    अपादान कारक - संज्ञा के जिस रूप से एक वस्तु का दूसरी से अलग होना पाया जाए वह अपादान कारक कहलाता है 
  • Question 3/10
    1 / -0.25

    ‘हे राम! तुम कहाँ हो’ वाक्य में कौन-सा कारक है?
    Solutions
    जिस वाक्य में विस्मयसूचक शब्द का प्रयोग होता है वहाँ सम्बोधन कारक होता है। जिससे किसी को बुलाने अथवा सचेत करने का भाव प्रकट हो उसे संबोधन कारक कहते है और संबोधन चिह्न (!) लगाया जाता है। जैसे- 1-अरे भैया ! क्यों रो रहे हो ? 2-हे गोपाल ! यहाँ आओ। इन वाक्यों में ‘अरे भैया’ और ‘हे गोपाल’ ! संबोधन कारक है।
  • Question 4/10
    1 / -0.25

    ‘करण कारक’ की विभक्ति होती है?
    Solutions
    करण कारक की विभक्ति से, के साथ, के द्वारा होती है। संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप की सहायता से की से क्रिया संपन्न होती है, उसे करण कारक कहते हैं। करण कारक की विभक्ति से का प्रयोग साधन के रूप में किया जाता है। जिससे कार्य संपन्न हो उसे साधन माना जाता है।
    उदाहरण- आपने पेन्सिल के द्वारा चित्र बनाया।
  • Question 5/10
    1 / -0.25

    'बिल्ली छत से कूद पड़ी' वाक्य में कौन-सा कारक है?
    Solutions
    जिस संज्ञा से अलग होने का भाव प्रकट हो उसे ‘अपादान कारक’ कहते हैं। जैसे - ‘बिल्ली छत से कूद पड़ी’ बिल्ली का छत से गिरने का बोध हो रहा है अतः उसमें अपादान कारक है।
  • Question 6/10
    1 / -0.25

    कारक के कितने भेद होते है?
    Solutions

    कारक - संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य का सम्बन्ध अन्य शब्दों के साथ स्थापित हो, उसे कारक कहते हैं।
    कारक के 8 भेद होते है – कर्त्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण, संबोधन कारक।
    कारक के  चिन्ह - 
    कारक - चिन्ह
    कर्त्ता - ने
    कर्म - को
    करण - से, के द्वारा
    सम्प्रदान - को, के लिए
    अपादान - से (अलग होने के अर्थ में)
    संबंध - का, के, की
    अधिकरण - में, पर
    सम्बोधन - हे!, ओ!

  • Question 7/10
    1 / -0.25

    भूत काल के कितने भेद होते है?
    Solutions

    भूतकाल के छह भेद होते है-

    (i)सामान्य भूतकाल

    (ii)आसन भूतकाल

    (iii)पूर्ण भूतकाल

    (iv)अपूर्ण भूतकाल

    (v)संदिग्ध भूतकाल

    (vi)हेतुहेतुमद् भूत

  • Question 8/10
    1 / -0.25

    अनुशासन शब्द में "अनु" क्या है?
    Solutions

    अनुशासन शब्द में "अनु" उपसर्ग है अत: विकल्प सही है।
    अनुशासन- अनु (उपसर्ग) + शासन ( मूल शब्द)
    अनु उपसर्ग का अर्थ - पीछे, समानता, क्रम, पश्र्चात
    शासन का अर्थ - सरकारी हुक़्म
    उपसर्ग - वह शब्दांश जो किसी शब्द के पहले लगकर उस शब्द का अर्थ बदल देते है।
    पर+दादा— परदादा
    चौ+राहा —चौराहा
    अध+मरा—अधमरा

  • Question 9/10
    1 / -0.25

    "मुझसे चला नहीं जाता।" वाक्य में 'मुझसे' का बहुवचन क्या होगा?
    Solutions

    ''मुझसे '' एक वचन है और ''हमसे '' बहुवचन। ''

  • Question 10/10
    1 / -0.25

    जितना काम करोगे, _______ पगार मिलेगी। रिक्त स्थान हेतु सही विकल्प चुनें
    Solutions

    जितना काम करोगे, उतनी पगार मिलेगी। वाक्य में "जितना-उतनी शब्दों के जरिये किन्हीं दो चीजों में सम्बन्ध बताया जा रहा है। अत: विकल्प c सही होगा।
    सम्बन्धवाचक सर्वनाम  - जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।
    जैसे - जैसे-वैसे, जिसकी-उसकी, जितना-उतना, जो-सो आदि।

Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now