Verify mobile number to view the solution
Solutions
दिये गये विकल्पों में से 'सीता ने गीत गाया' सामान्य भूतकाल का वाक्य है, क्योंकि वाक्य की क्रिया बीते हुए समय में पूरी हो गई। अतः ये वाक्य सामान्य भूतकाल है।
अन्य विकल्प -
सीता ने गीत गाती थी - (पूर्ण भूतकाल) वाक्य में क्रिया अपने भूतकाल में पूर्ण हो चुकी थी।
सीता गीत गाती होगी - (संदिग्ध भूतकाल) वाक्य की क्रिया से भूतकाल में काम पूरा होने में संदेह का पता चलता है।
सीता गीत गा रही थी - (अपूर्ण भूतकाल) वाक्य में क्रिया से कार्य के अतीत में आरंभ होकर, अभी पूरा न होने का पता चल रहा है।
अन्य तथ्य -
जिससे क्रिया से कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं।
भूतकाल के छह भेद होते है-
(i)सामान्य भूतकाल
(ii)आसन भूतकाल
(iii)पूर्ण भूतकाल
(iv)अपूर्ण भूतकाल
(v)संदिग्ध भूतकाल
(vi)हेतुहेतुमद् भूत
(i)सामान्य भूतकाल - जिससे भूतकाल की क्रिया के विशेष समय का ज्ञान न हो, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं।
(ii)आसन्न भूतकाल -क्रिया के जिस रूप से यह पता चले कि क्रिया अभी कुछ समय पहले ही पूर्ण हुई है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं।
(iii)पूर्ण भूतकाल - क्रिया के उस रूप को पूर्ण भूत कहते है, जिससे क्रिया की समाप्ति के समय का स्पष्ट बोध होता है कि क्रिया को समाप्त हुए काफी समय बीता है।
(iv)अपूर्ण भूतकाल - जिस क्रिया से यह ज्ञात हो कि भूतकाल में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ था - अभी चल रहा था, उसे अपूर्ण भूत कहते हैं।
(v)संदिग्ध भूतकाल - भूतकाल की जिस क्रिया से कार्य होने में अनिश्चितता अथवा संदेह प्रकट हो, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते है।
(vi)हेतुहेतुमद् भूतकाल - यदि भूतकाल में एक क्रिया के होने या न होने पर दूसरी क्रिया का होना या न होना निर्भर करता है, तो वह हेतुहेतुमद् भूतकाल क्रिया कहलाती है।