Solutions
दिए गए विकल्पों में से ‘सजीव-निर्जीव’ शब्द में द्वंद्व समास हैं अत: विकल्प A सही हैं।
समास का मतलब है संक्षिप्तीकरण। दो या दो से अधिक शब्द मिलकर एक नया एवं सार्थक शब्द की रचना करते हैं। यह नया शब्द ही समास कहलाता हैं।
समस्त पद - विग्रह
सजीव-निर्जीव - सजीव और निर्जीव (द्वंद्व समास)
द्वंद्व समास - जिस समस्त पद में दोनों पद प्रधान हों एवं दोनों पदों को मिलाते समय ‘और’, ‘अथवा’, या ‘एवं ‘ आदि योजक लुप्त हो जाएँ, वह समास द्वंद्व समास कहलाता है।
जैसे – नदी और नाले , सुख और दु:ख
अन्य विकल्प –
कर्मधारय समास - वह समास जिसका पहला पद विशेषण तथा दूसरा पद विशेष्य होता है, अथवा एक पद उपमान एवं दूसरा उपमेय होता है, उसे कर्मधारय समास कहते हैं।
जैसे - अधमरा, महादेव, प्राणप्रिय
अव्ययीभाव समास - इस समास में प्रायः पूर्व पद प्रधान होता है तथा प्रायः इस समास का पूर्वपद अव्यय पद हो जाता है।
जैसे - अनु, आ, प्रति, यथा
बहुव्रीहि समास - इस समास में कोई भी पद प्रधान न होकर अन्य पद प्रधान होता हैं।
जैसे – लंबोदर, दशानन