Solutions
"शिक्षक ने कहा कि सबको गृहकार्य स्वयं करना है।" वाक्य में दो उद्देश्य हैं एवं दो उपवाक्य है। इन दो उपवाक्यों में ‘शिक्षक ने कहा’ यह प्रधान वाक्य है एवं ‘सबको गृहकार्य स्वयं करना’ यह वाक्य आश्रित वाक्य है।
मिश्र वाक्य - ऐसे वाक्य जिनमें सरल वाक्य के साथ - साथ कोई दूसरा उपवाक्य भी हो, वे वाक्य मिश्र वाक्य कहलाते हैं।
मिश्र वाक्यों की रचना एक से अधिक ऐसे साधारण वाक्यों से होती है, जिनमें एक प्रधान वाक्य होता है एवं दूसरा वाक्य आश्रित होता है। मिश्र वाक्य में प्रधान वाक्य को आश्रित उपवाक्य से जोड़ने के लिए कि, जो, क्योंकि, जितना, उतना, जैसा, वैसा आदि का प्रयोग किया जाता है।
अन्य विकल्प -
वह आया और तुरंत लौट गया - संयुक्त वाक्य
सुरेश नदी में डूबने लगा - सरल वाक्य
राहुल पढ़ रहा है - सरल वाक्य
अन्य तथ्य -
सरल वाक्य - ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता होता है या जिस वाक्य में एक ही उद्देश्य एवं एक ही विधेय होता है, वे वाक्य सरल वाक्य कहलाते हैं।
सयुंक्त वाक्य - सयुंक्त वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्यों को और, एवं, तथा, या, अथवा, इसलिए, अतः, फिर भी, तो, नहीं तो, किन्तु, परन्तु, लेकिन, पर आदि का प्रयोग करके जोड़ा जाता है।