Please wait...
/
-
Directions For Questions
निर्देश: कविता को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
मन करता है सूरज बनकर
आसमान में दौड़ लगाऊँ।
मन करता है चंदा बनकर
सब तारों पर अकड़ दिखाऊँ।
मन करता है बाबा बनकर
घर में सब पर धौंस जमाऊँ।
मन करता है पापा बनकर
मैं भी अपनी मूँछ बढ़ाऊँ।
मन करता है तितली बनकर
दूर-दूर उड़ता जाऊँ।
मन करता है कोयल बनकर
मीठे-मीठे बोल सुनाऊँ।
...view full instructions
बच्चा क्या बनकर धौंस जमाना चाहता है ?
पद्यांश के अनुसार, बच्चा बाबा बनकर घर में सब पर धौंस जमाना चाहता है
बच्चा कोयल बनकर क्या करना चाहता है?
पद्यांश से, बच्चे का मन करता है कि कोयल बनकर मीठे-मीठे बोल सुनाने का
पद्यांश के लिए उचित शीर्षक क्या है ?
पद्यांश का शीर्षक है "मन की अभिलाषा"
कवि द्वारा बच्चे के मन की बात को बताया है, कवि कहता है कि बच्चे का मन कभी सूरज, कभी बाबा , कभी कोयल आदि बनने का करता है।
निम्न में से "कोयल" का पर्यायवाची शब्द क्या है ?
पर्यायवाची शब्द - 'पर्याय' का अर्थ है- 'समान' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले' अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते हैं।
दिए गए विकल्पों में कोयल का पर्याय पिक है। अन्य विकल्प कोयल के पर्यायवाची शब्द नहीं है
कोयल का पर्यायवाची – बसंतदूत, कोकिला, कुहुकिनी, काकपाली, वनप्रिया, सारिका, पिक
कौआ के पर्यायवाची शब्द - काक, करठ, काग, पिशुन, वायस
निम्न में से "आसमान" का पर्यायवाची शब्द है।
दिए गए विकल्पों में आसमान का पर्याय व्योम है। अन्य विकल्प आसमान के पर्यायवाची शब्द नहीं है।
आसमान का पर्यायवाची – आकाश, नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त
पाताल के पर्यायवाची शब्द - रसातल, नागलोक, अधोभुवन, उरगस्थान
एक बालक जरूरत से ज्यादा अपने आपको असमर्थ समझ रहा है, वह हीन भावना ग्रन्थि से पीड़ित है और आत्मविश्वास खो बैठा है। एक शिक्षक के नाते आप उसका उपचार करेंगे –
जब बालक जरूरत से ज्यादा अपने आपको असमर्थ समझता है तो वह हीन भावना से पीड़ित हो अपना आत्मविश्वास खो बैठा है, तब एक शिक्षण के नाते उसका उपचार सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार से करेंगे।
शिक्षक, का सकारात्मक दृष्टिकोण होता है और जिसका सकारात्मक रवैया छात्रों के मन में वास्तविक रूप से दिखाई देता है। एक शिक्षक को सहानुभूतीपूर्ण व्यवहार द्वारा बालक का उपचार करना चाहिए क्योंकि सहानुभूतीपूर्ण व्यवहार द्वारा शिक्षक -
1.बालक की सभी परेशानियों को अच्छे से समझ सकेगा। 2.बालक की समस्याओं को प्रेम पूर्वक दूर कर सकेगा। 3.बालक को खुद पर और उस पर विश्वास करने योग्य बना सकेगा।
कविता शिक्षण की किस प्रणाली के अंतर्गत कविता को समझाने के लिए वैसी ही या उसकी विरोधी दूसरी कविता को प्रस्तुत करके उसका तुलनात्मक अध्ययन कराया जाता है?
कविता शिक्षण की तुलना प्रणाली के अंतर्गत कविता को समझाने के लिए वैसी ही या उसकी विरोधी दूसरी कविता को प्रस्तुत करके उसका तुलनात्मक अध्ययन कराया जाता है। तुलना प्रणाली - तुलना प्रणाली विधि में शिक्षक पाठ्य-कविता की तुलना उसी भाव को व्यक्त करने वाली अन्य कविताओं के साथ करके पाठ्य-कविता के भावार्थों को स्पष्ट करने का प्रयास करता है।
अन्य विकल्प - समीक्षा प्रणाली- उच्च स्तरीय कक्षा के बच्चों के लिए शिक्षक सहायक का कार्य करता है, इसमें वह छात्रों को पुस्तकों, संदर्भो से परिचित करा देता है व शेष कार्य बच्चों का होता है। इसमें तीन चीजों की समीक्षा होती है- भाषा समीक्षा, काव्यगत भावों की समीक्षा, कविता पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा।
अर्थबोध प्रणाली- इसमें शिक्षक वाचन करता है व अर्थ समझाता है, बच्चे महज़ श्रोता होते है।
अन्य तथ्य - कविता - कविता साहित्य की एक विधा है। कविता कवि की सौन्दर्यानुभूति की अभिव्यक्ति है, कवि की व्यथा की अनुभूति है, कवि की आकांक्षाओं- अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति है।
उद्बोधन विधि का उपभेद नहीं है -
अनुवाद’ उद्बोधन विधि का उपभेद नहीं है। दृश्यविधान, अभिनय, कहानी उद्बोधन विधि का उपभेद हैं। उद्बोधन विधि – इस विधि का मुख्य उद्देश्य ज्ञानेन्द्रियों को प्रेरित करना है इस विधि के द्वारा छात्रों के माध्यम से अर्थ निकलवाना, उद्वोधन है। इस विधि को पढ़ाने के लिए प्रत्यक्ष विधि, प्रतिकृति, चित्र, अभिनय आदि साधन काम में लाये जाते है।
'बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है' यह कथन किसके द्वारा कहा गया है ?
चॉम्स्की के अनुसार बच्चों में भाषा सीखने की जन्मजात क्षमता होती है । इन्होंने सार्वभौमिक व्याकरण का नियम बताते हुए बताया है कि बच्चे एक निश्चित समय मे अनुकरण द्वारा भाषा नियम जानकर धीरे धीरे सही वाक्य बनाना सीख जाते हैं । ' भाषा अर्जन का सिद्धांत ' भी चॉम्स्की द्वारा ही दिया गया है ।
थार्नडाइक के अधिगम के गौण नियमों की संख्या है ?
थार्नडाइक के अधिगम के पांच गौण नियम है ।
1) मनोवृत्ति का नियम
2) बहु अनुक्रिया का नियम
3) आंशिक क्रिया का नियम
4) अनुरूपता का नियम
5) संबंधित परिवर्तन का नियम
Correct (-)
Wrong (-)
Skipped (-)