Verify mobile number to view the solution
Solutions
'जनता में सरकार का पतन नेताओं के अलग-अलग मत होने से हुआ है।' वाक्य में रेखांकित अर्थ के लिए सही मुहावरा होगा – डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना
- वाक्य प्रयोग – सुमित को दीन-दुनिया से कोई मतलब नहीं वह तो अपने "डेढ़ चावल की खिचड़ी" अलग ही पकाता है।
Key Points
- “मुहावरा” अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है “आदि होना” या “अभ्यास होना” कुछ विद्वान इसे वाग्धारा भी कहते है।
- मुहावरा शब्द सामान्य अर्थ से अलग विशेष अर्थ को प्रकट करता है।
- मुहावरे पूर्ण रूप से स्वतंत्र नहीं होते इनका प्रयोग वाक्य सौंदर्य को बढ़ाने में किया जाता है।
- इसके प्रयोग मात्र से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण और रोचक बन जाती है।
Important Points
कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
- ढाक के तीन पात - सदा एक जैसा रहना।
वाक्य प्रयोग – रात दिन एक कर के भी वह इतना नहीं कमा पाता कि घर चला सके परिणाम वही "ढाक के तीन पात" ही रहते हैं।
- ताली एक हाथ से नहीं बजती - किसी विवाद में एक ही व्यक्ति का दोष नहीं होना
वाक्य प्रयोग – देखो भैया, दुकानदार ने भी ग्राहक को ज़रूर ग़लत सामान दिया होगा तभी ये इतना चिल्ला रहे हैं, आख़िर "एक हाथ से तो ताली नहीं बजती"।
- टेढ़ी उँगली से घी निकालना- आसानी से काम न होना।
वाक्य प्रयोग – धूर्त आदमी से बिना "टेढ़ी उंगली के घी नहीं निकलता"।
Additional Information
कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:-
- धोबी का कुत्ता घर का न घाट का- जिसका कहीं ठिकाना न हो, निरर्थक व्यक्ति
वाक्य प्रयोग- जब से रामू की नौकरी छूटी है, उसकी दशा "धोबी का कुत्ता घर न घाट का" जैसी है।
- पाँचों उँगलियाँ घी में होना- पूरे लाभ में
वाक्य प्रयोग- अनमोल का बेटा विदेश से बहुत पैसे भेजता है अब तो उसकी "पाँचों उँगलियाँ घी" में हैं।
- घाव पर नमक छिड़कना- दुखी को और दुखी करना
वाक्य प्रयोग- उसको समझ नहीं आता क्या की किसी के "घाव पर नमक छिड़कना" कितना बुरा है।
- हाथ-पाँव फूल जाना- घबरा जाना।
वाक्य प्रयोग- मनविंदर की कार एक्सीडेंट की खबर को सुनकर उसके परिवार वालों के "हाथ पैर फूल गए"।
- अपने पाँव आप कुल्हाड़ी मारना- संकट मोल लेना
वाक्य प्रयोग- उससे तकरार कर तुमने अपने "पाँव आप कुल्हाड़ी मारी" है।