Please wait...

SSC GD 2025 Hindi Test - 8
Menu grid icon
Result Result point icon
SSC GD 2025 Hindi Test - 8
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    2 / -0.5

    'अवसाद' शब्द का विलोम है-

    Solutions

    'अवसाद' शब्द का विलोम है- उल्लास

    Key Points

    • 'अवसाद' शब्द का विलोम शब्द 'उल्लास' होगा। 
    • 'अवसाद' का अर्थ - अप्रसन्नता, खालीपन, अशांति।
    •  'उल्लास' का अर्थ - प्रसन्नता, उत्साह, आनंद।
    • विलोम - एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है। 

    अन्य विकल्प-

    Additional Information

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

  • Question 2/10
    2 / -0.5

    दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है। यदि कोई त्रुटि नहीं है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुनें।

    विभीशन लंका के (1)/ राजा रावण का (2)/ छोटा भाई था l (3)/ कोई त्रुटि नहीं है (4)

    Solutions

    सही उत्तर है - "विकल्प​ 4" l वाक्य के भाग 1 में त्रुटि है l

    Key Points

    • विभीशन अशुद्ध शब्द है l
    • सही शब्द है - विभीषण l
    • सही वाक्य-
      • विभीषण लंका के राजा रावण का छोटा भाई था l
    • विभीषण -
      • विभीषण रावण का सबसे छोटा भाई था, जिसने लंका पर शासन किया था। 
    • अतः विभीषण शब्द की गलत वर्तनी होने के कारण 'विभीशन' त्रुटिपूर्ण शब्द है l
    • अन्य विकल्प:-
      • गलत उत्तर है क्योंकि वाक्य के अन्य किसी भाग में कोई त्रुटि नहीं है l

    Additional Information

    • शब्द में प्रयुक्त ध्वनियों को जिस क्रम से उच्चरित किया जाता है, लिखने में भी उसी क्रम से विन्यस्त करने का नाम वर्तनी या वर्ण-विन्यास है।
    • कुछ गलत वर्तनी वाले शब्द और उनके शुद्ध रूप:-
      • निर्माणधीन - निर्माणाधीन
      • निलंवित - निलंबित
    • ​वाक्य अशुद्धि शोधन - 'वाक्य' भाषा की महत्त्वपूर्ण इकाई है, अत: वाक्य को बोलते व लिखते समय उसकी शुद्धता, स्पष्टता और सार्थकता का ध्यान रखना आवश्यक है। यदि वाक्य में किसी तरह की अशुद्धि होती है तो आपके बोले गए वाक्य अर्थ भी बदल सकता है। सामने वाले व्यक्ति को आसानी से और सही-सही समझ आ सके उसके लिए आवश्यक है कि व्याकरण के नियमों की दृष्टि से 'वाक्य' को शुद्ध हो। अत: वाक्य को व्याकरण के नियमों के अनुसार शुद्ध करना ही 'वाक्य अशुद्धि शोधन' कहलाता है।
    • वाक्यों में अनेक प्रकार की अशुद्धियाँ होती हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं –
      • वर्तनी संबंधी अशुद्धि
      • शब्द-अर्थ प्रयोग की अशुद्धि
      • लिंग संबंधी अशुद्धि 
      • वचन संबंधी अशुद्धि
      • पदक्रम संबंधी अशुद्धियाँ
      • पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँ/पुनरुक्ति दोष
      • विरामचिह्न संबंधी अशुद्धियाँ
      • संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ
      • सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ
      • विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ
      • क्रिया संबंधी अशुद्धि
      • क्रियाविशेषण संबंधी अशुद्धियाँ
      • कारक संबंधी अशुद्धियाँ
  • Question 3/10
    2 / -0.5

    'गवेषणा' शब्द निम्नलिखित में से किसका पर्यायवाची है?

    Solutions

    दिए गए विकल्पों में से 'गवेषणा' शब्द  "खोज" का पर्यायवाची शब्द है।

    Key Points

    • खोज शब्द के  पर्यायवाची  -  छानबीन, पूछताछ, अन्वेषण, शोध, गवेषण, अनुसंधान, जाँच-पड़ताल,तलाश, तफतीश। 

    अन्य विकल्प-

    • गर्व शब्द के पर्यायवाची - अभिमान, दर्प, मद, घमंड, दंभ, अंहकार।
    • 'दर्प' एवं  'गर्व' पर्यायवाची शब्द है।
    • तृष्णा शब्द के पर्यायवाची -  तृषा, पिपासा, लालच, प्यास, लोभ, हिर्स, लोलुपता।

    Additional Information

    • पर्यायवाची शब्द - समान अर्थ प्रदान करने वाले शब्द पर्यायवाची शब्द अथवा समानार्थक शब्द कहलाते हैं। 

    उदाहरण-

    • अतिथि- मेहमान ,पाहुन ,आगंतुक, अभ्यागत।
    • इशारा -  संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
    • औषधि- दवा, दवाई, भेषज।
    • खेल- क्रीड़ा, केलि, तमाशा, करतब।
    • गुप्त- गूढ़, रहस्यपूर्ण, परोक्ष, छिपा।
    • घी- हव्य, अमृतसार, क्षीरसार, आज्य।
    • चमक- ज्योति, प्रभा ,शोभा ,छवि, आभा।
    • जहर- हलाहल, विष, गरल, कालकूट, गर।
    • तरुण- युवा,जवान, युवक।
    • दूध- पय, क्षीर, गोरस, दुग्ध स्तन्य। 
    • फूल- पुष्प, कुसुम,पुहुप, सुमन, प्रसून।
  • Question 4/10
    2 / -0.5

    'अपनी दशा, बुराई या दोष आदि को देखकर अनुत्साह, रूचि और खिन्नता' का भाव व्यक्त करने वाला सार्थक शब्द है-

    Solutions

    सही उत्तर 'ग्लानि' है।

    Key Points

    • 'अपनी दशा, बुराई या दोष आदि को देखकर अनुत्साह, रूचि और खिन्नता' का भाव व्यक्त करने वाला सार्थक शब्द है- ग्लानि।
    • घृणा - अनुचित कार्य या कृति के प्रति स्वाभाविक अरुचि।
    • व्रीड़ा - वह व्यवहार जिसमें विनय का भाव हो।
    • जुगुप्सा - उपेक्षापूर्वक की जानेवाली घृणा।

    Additional Information

    • जो शब्द अनेक शब्दों के स्थान पर अकेले ही प्रयोग किये जाते हैं , वे वाक्यांश बोधक शब्द कहलाते हैं | 
    • कम से कम शब्दोँ मेँ अधिकाधिक अर्थ को प्रकट करने के लिए 'वाक्यांश या शब्द–समूह के लिए एक शब्द' का विस्तृत ज्ञान होना आवश्यक है।

  • Question 5/10
    2 / -0.5

    “वीणापाणि” का पर्यायवाची शब्‍द क्‍या है?

    Solutions

    “वीणापाणि” का पर्यायवाची शब्‍द है - 'सरस्‍वती'

    • वीणापाणि - वीणा है पाणि (हाथ) में जिसके
    • 'सरस्‍वती' का अन्य पर्यायवाची शब्‍द है - ब्राह्मी, भारती, भाषा, वाक्, गिरा, शारदा, वागीशा।

    Mistake Points

    • रंभा - एक प्रसिद्ध अप्सरा, केला, पार्वती, गौरी, उत्तर दिशा, वेश्या।
    • लक्ष्‍मी - चंचला, कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, कमलासना, नारायणी।
    • संतूर - शततंत्री वीणा, कश्मीर का लोक वाद्ययंत्र।

    Key Points

    • जो शब्द समान अर्थ के कारण किसी दूसरे शब्द की जगह ले लेते हैं उन्हें पर्यायवाची शब्द कहते है।

    Additional Information

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द:-

    • ब्रह्मा - आत्मभू, स्वयंभू, चतुरानन, पितामह, हिरण्यगर्भ, लोकेश, विधि, विधाता।
    • महादेव - शंभु, ईश, पशुपति, शिव, महेश्वर, शंकर, चंद्रशेखर, भव, भूतेश, गिरीश, हर, त्रिलोचन।
    • मेघ - घन, जलधर, वारिद, बादल, नीरद, वारिधर, पयोद, अंबुद, पयोधर।
    • मुनि - यती, अवधूत, संन्यासी, वैरागी, तापस, संत, भिक्षु, महात्मा, साधु, मुक्तपुरुष।
    • विष्णु - गरूड़ध्वज, अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, विश्वंभर, मुकुंद, नारायण।
    • देवता - सुर, अमर, देव, निर्जर, विबुध, त्रिदश, आदित्य, गीर्वाण।
    • गणेश - लंबोदर, एकदंत, मूषकवाहन, गजवदन, गजानन, विनायक, गणपति, विघ्ननाशक।
    • पृथ्वी - धरा, धरती, वसुधा, भूमि, वसुंधरा, भू, इला, धरा, धरत्री, धरणी।
    • गंगा - सुरसरि, त्रिपथगा, देवनदी, जाह्नवी, भागीरथी।
  • Question 6/10
    2 / -0.5

    Directions For Questions

    दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर रिक्त स्थान की पूर्ती कीजिए:

    पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी (1)_____ है। अगर हम भारतीय संस्कृति के इतिहास पर नजर डाले तो वह हमें यह बताती है कि किसी भी (2)_____ में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है। आत्मनिर्भर का (3)_____ अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना, अपने आप पर निर्भर रहना, छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर (4)_____ नहीं रहना। आत्मनिर्भरता यानि कि खुद के हुनर से खुद का विकास करना। फिर चाहे हुनर छोटा हो या बड़ा। यही बात हमारे राष्ट्र के(5)______ में भी काफी मददगार साबित होगी।

    ...view full instructions


    गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

    Solutions

    सही विकल्प है- प्राचीन

    सम्पूर्ण वाक्य - पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी प्राचीन है।

    Key Points

    • गद्यांश के प्रारम्भ में भारतीय संस्कृति के इतिहास पर बात की गयी है।
    • इस सन्दर्भ में दिए गये रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए प्राचीन शब्द सर्वाधिक उपयुक्त होगा।
    • प्राचीन का अर्थ - जो बहुत समय पहले से अस्तित्व में हो।
    • वाक्य प्रयोग - प्राचीन समय से ही देश में स्त्रियों पर अत्याचार होते रहे है।
    • अन्य विकल्पों का विश्लेषण -
      • अचल - जो चल न सके, गतिहीन।
      • उपयोगी - जो किसी काम के लिए उपयोगी हो।
      • निर्भर - आश्रित होना।

    Additional Information

    • प्रदत गद्यांश में आत्मनिर्भरता को परिभाषित किया गया है।
    • उद्देश्य - किसी भी राष्ट्र और संस्कृति के विकास हेतु आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है।
  • Question 7/10
    2 / -0.5

    Directions For Questions

    दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर रिक्त स्थान की पूर्ती कीजिए:

    पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी (1)_____ है। अगर हम भारतीय संस्कृति के इतिहास पर नजर डाले तो वह हमें यह बताती है कि किसी भी (2)_____ में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है। आत्मनिर्भर का (3)_____ अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना, अपने आप पर निर्भर रहना, छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर (4)_____ नहीं रहना। आत्मनिर्भरता यानि कि खुद के हुनर से खुद का विकास करना। फिर चाहे हुनर छोटा हो या बड़ा। यही बात हमारे राष्ट्र के(5)______ में भी काफी मददगार साबित होगी।

    ...view full instructions


    गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

    Solutions

    सही विकल्प है - परिस्थिति

    • गद्यांश के रिक्त स्थान  के लिए 'परिस्थिति' सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा।

    Key Points

    • संपूर्ण वाक्य - किसी भी परिस्थिति में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है।
    • परिस्थिति - देश, काल या राजनीति आदि से संबंधित वे समस्त स्थितियाँ या बातें जो मनुष्य पर प्रभाव डालती हैं।
    • वाक्य प्रयोग - घर की परिस्थितियाँ लोगों को गलत काम के लिए विवश कर देती हैं।

    अन्य विकल्प-

    • अवस्थिति - किसी एक स्थिति में ठहरे रहना।
    • व्यवस्था - वस्तुओं, कार्य को क्रमबद्ध  और नियमबद्ध करना।
    • आवश्यकता - आवश्यक होना।

    Confusion Points

    • यहाँ रिक्त स्थान के लिए अवस्थिति शब्द का प्रयोग भी किया जा सकता था।
    • चूँकि समान्यतः परिस्थिति शब्द का प्रयोग विपरीत स्थिति के लिए भी किया जाता है।
    • इसलिए वाक्य के भाव के अनुसार परिस्थिति शब्द प्रयुक्त होना चाहिए।

    Additional Information

    • प्रदत गद्यांश में आत्मनिर्भरता को परिभाषित किया गया है।
    • उद्देश्य - किसी भी राष्ट्र और संस्कृति के विकास हेतु आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है।
  • Question 8/10
    2 / -0.5

    Directions For Questions

    दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर रिक्त स्थान की पूर्ती कीजिए:

    पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी (1)_____ है। अगर हम भारतीय संस्कृति के इतिहास पर नजर डाले तो वह हमें यह बताती है कि किसी भी (2)_____ में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है। आत्मनिर्भर का (3)_____ अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना, अपने आप पर निर्भर रहना, छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर (4)_____ नहीं रहना। आत्मनिर्भरता यानि कि खुद के हुनर से खुद का विकास करना। फिर चाहे हुनर छोटा हो या बड़ा। यही बात हमारे राष्ट्र के(5)______ में भी काफी मददगार साबित होगी।

    ...view full instructions


    गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

    Solutions

    सही विकल्प है- शाब्दिक

    Key Points

    सम्पूर्ण वाक्य - "आत्मनिर्भर का शाब्दिक अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना।"

    • शाब्दिक का अर्थ - शब्द से सम्बधित।
    • उपरोक्त वाक्य में आत्मनिर्भर शब्द का अर्थ अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना बताया गया है, जो कि शाब्दिक अर्थ है।
    • इसलिए दिए गये रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए "शाब्दिक" शब्द सर्वाधिक उपयुक्त होगा।

    अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

    • आर्थिक - अर्थ या धन सम्बंधी।
    • आंचलिक - अंचल या क्षेत्र से सम्बंधित।
    • सजीव - जिसमे जीवन उपस्थित हो।

    अन्य विकल्प वाक्य की आवश्यकतानुसार उपयुक्त नही है।

    Additional Information

    • प्रदत गद्यांश में आत्मनिर्भरता को परिभाषित किया गया है।
    • उद्देश्य - किसी भी राष्ट्र और संस्कृति के विकास हेतु आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है।
  • Question 9/10
    2 / -0.5

    Directions For Questions

    दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर रिक्त स्थान की पूर्ती कीजिए:

    पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी (1)_____ है। अगर हम भारतीय संस्कृति के इतिहास पर नजर डाले तो वह हमें यह बताती है कि किसी भी (2)_____ में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है। आत्मनिर्भर का (3)_____ अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना, अपने आप पर निर्भर रहना, छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर (4)_____ नहीं रहना। आत्मनिर्भरता यानि कि खुद के हुनर से खुद का विकास करना। फिर चाहे हुनर छोटा हो या बड़ा। यही बात हमारे राष्ट्र के(5)______ में भी काफी मददगार साबित होगी।

    ...view full instructions


    गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

    Solutions

    सही विकल्प है- "अवलम्बित।"

    Key Points

    सम्पूर्ण वाक्य - "छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर अवलम्बित नहीं रहना।"

    • 'अवलम्बित' का अर्थ - किसी के सहारे रहना।
    • प्रदत वाक्य में आत्मनिर्भर रहने की बात की गयी है।
    • इसलिए दिए गये रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए अवलम्बित शब्द सर्वाधिक उपयुक्त होगा।

    अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

    • प्रदर्शित - प्रस्तुत करना, दिखाना।
    • सुनियोजित - अच्छी तरह से नियोजन किया गया हो।
    • प्रशिक्षित -जो प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका हो।
    • अन्य विकल्प वाक्य की आवश्यकतानुसार उपयुक्त नही है।

    Additional Information 

    • प्रदत गद्यांश में आत्मनिर्भरता को परिभाषित किया गया है।
    • उद्देश्य - किसी भी राष्ट्र और संस्कृति के विकास हेतु आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है।
  • Question 10/10
    2 / -0.5

    Directions For Questions

    दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर रिक्त स्थान की पूर्ती कीजिए:

    पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति काफी (1)_____ है। अगर हम भारतीय संस्कृति के इतिहास पर नजर डाले तो वह हमें यह बताती है कि किसी भी (2)_____ में भारतीय प्रजा आत्मनिर्भर रही है। आत्मनिर्भर का (3)_____ अर्थ होता है, अपने खुद के पैरों पर खड़ा रहना, अपने आप पर निर्भर रहना, छोटी-छोटी चीज़ों के लिए किसी दूसरे पर (4)_____ नहीं रहना। आत्मनिर्भरता यानि कि खुद के हुनर से खुद का विकास करना। फिर चाहे हुनर छोटा हो या बड़ा। यही बात हमारे राष्ट्र के(5)______ में भी काफी मददगार साबित होगी।

    ...view full instructions


    गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा -

    Solutions

    सही विकल्प है- "निर्माण।"

    सम्पूर्ण वाक्य - "यही बात हमारे राष्ट्र के निर्माण में भी काफी मददगार साबित होगी।"

    Key Points

    • 'निर्माण' का अर्थ -बनाना, रचना।
    • वाक्य प्रयोग - मैं आज कल भवन निर्माण में व्यस्त हूँ।

    अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

    • भविष्य - आने वाला समय
    • प्रशस्ति - प्रंशसा में लिखा गया पत्र
    • सुमार्ग - सही राह, सत्य मार्ग
    • इस सन्दर्भ में दिए गये रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए निर्माण शब्द सर्वाधिक उपयुक्त होगा।

    Confusion Points

    • यहाँ रिक्त स्थान में भविष्य शब्द भी उचित प्रतीत हो रहा है।
    • चूंकि गद्यांश में आत्म-निर्भरता और विकास पर जोर दिया गया है, इसलिए निर्माण शब्द सर्वश्रेष्ठ प्रतीत होता है।

    Additional Information

    • प्रदत गद्यांश में आत्मनिर्भरता को परिभाषित किया गया है।
    • उद्देश्य - किसी भी राष्ट्र और संस्कृति के विकास हेतु आत्मनिर्भरता अति आवश्यक है।
Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now