Please wait...

SSC GD 2025 Hindi Test - 9
Menu grid icon
Result Result point icon
SSC GD 2025 Hindi Test - 9
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    2 / -0.5

    अशुद्ध वर्तनी वाला वाक्य छाँटिए।

    Solutions

    अशुद्ध वर्तनी वाला वाक्य- सामाजिक कुरितीयाँ का एकमात्र कारण अज्ञान है।

    Key Points

    • अशुद्ध वाक्य- सामाजिक कुरितीयाँ का एकमात्र कारण अज्ञान है।  
    • शुद्ध वाक्य- सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र कारण अज्ञान है।  
    • वाक्य शुद्धि: भाषा में सही क्रम, लिंग, वचन, कारक, सर्वनाम एवं क्रिया का सही प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।
    • शब्द शुद्धि के साथ वाक्य शुद्धि का भी भाषा में महत्त्वपूर्ण स्थान होता है।
    • वाक्य में अनावश्यक (पुनरुक्ति) शब्द प्रयोग से, अनुपयुक्त शब्द के प्रयुक्त होने से, सही क्रम या अन्विति न होने से,
    • लिंग, वचन,कारक का सही प्रयोग नहीं होने से, सही सर्वनाम एवं क्रिया का प्रयोग न होने से वाक्य अशुद्ध हो जाता है।

    Additional Information

    वाक्य अशुद्ध- शुद्ध के कुछ उदाहरण-

  • Question 2/10
    2 / -0.5

    "युवक कल्पना के जगत में विचरते रहते हैं।'

    रेखांकित शब्द का सही विलोम शब्द चुनिए।

    Solutions

    युवक कल्पना के जगत में विचरते रहते हैं।'

    रेखांकित शब्द का सही विलोम शब्द है - 'यथार्थ'

    • कल्पना- उद्भावना, परिकल्पना, मनगढ़ंत, मनोरचना, सूझ, सोचना, खयाल।
    • विलोम शब्द - 'यथार्थ' ​
      • यथा + अर्थ = यथार्थ (आ + अ = आ)
      • 'यथार्थ' में दीर्घ स्वर संधि होती है
      • 'यथार्थ' में अव्ययीभाव समास है।
      • 'यथार्थ' का समास विग्रह होगा - जैसा वास्तव में अर्थ है।
      • अर्थ: जैसा होना चाहिए ठीक वैसा
      • क्रिया विशेषण

    Key Points

    • एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को, विलोम शब्द कहते है।
    • जैसे -
      • ​नूतन - पुरातन
      • आगत - अनागत
      • शांत - अशांत

    Additional Information

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द:-

    • शब्द - विलोम
    • खेद - प्रसन्नता
    • गुप्त - प्रकट
    • प्रत्यक्ष - परोक्ष
    • सजीव - निर्जीव
    • सुगंध - दुर्गन्ध
    • मौखिक - लिखित
    • संक्षेप - विस्तार
    • घात - प्रतिघात
    • निंदा - स्तुति
    • मितव्यय - अपव्यय
    • सरस - नीरस
    • सौभाग्य - दुर्भाग्य
  • Question 3/10
    2 / -0.5

    'प्रत्यक्ष' का सटीक विलोम है।

    Solutions

    'प्रत्यक्ष' का सटीक विलोम है - परोक्ष

    Key Points

    • 'प्रत्यक्ष' शब्द का विलोम शब्द 'परोक्ष' होगा। 
    • 'प्रत्यक्ष' का अर्थ - जो आँखों के सामने हो, दृष्टिगोचर।
    • 'परोक्ष' का अर्थ - जो सामने उपस्थित न हो, ग़ैरहाजिर।
    • विलोम - जो शब्द किसी एक शब्द के विपरीत अर्थ को व्यक्त करते हैं, वे विलोम शब्द कहलाते हैं।

    अन्य विकल्प-

    • 'मुखामुखम' का कोई अर्थ नहीं होता है।

    Additional Information

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण विलोम शब्द -

  • Question 4/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित में से वाक्य में रेखांकित वाक्यांश के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित मुहावरे का चयन कीजिए-

    परीक्षा-भवन में शिक्षको के सतर्क रहने से नकल पर आश्रित रहने वाले विद्यार्थियों की एक न चली।

    Solutions

    वाक्यांश के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से उचित मुहावरा है- 'दाल न गलना।'

    • परीक्षा-भवन में शिक्षको के सतर्क रहने से नकल पर आश्रित रहने वाले विद्यार्थियों की एक न चली।
    • दाल न गलना - एक न चलना, इच्छा पूरी ना होना

    वाक्य प्रयोग - गोपाल छुट्टी लेने के लिए लाख कोशिका करता रहा पर मालिक के आगे उसकी "दाल न गली"।

    Mistake Points

    • गदगद् हो जाना- बहुत अधिक प्रसन्न। 

    वाक्य प्रयोग - जब राम की मां ने परीक्षा का परिणाम देखा तो उनका मन "गदगद् हो गया"।

    • गाल बजाना - बहुत बढ़-चढ़्कर बातें करना या डींग मारना।

    वाक्य प्रयोग - इस दुनिया में "गाल बजाने" वालों कि कमी नहीं है और वो भी उनमें से एक है।

    • कोल्हू का बैल होना - कठिन परिश्रम करने वाला।

    वाक्य प्रयोग - सुधीर अपने परिवार का पेट पालने के लिए "कोल्हू के बैल" की तरह काम करता है।

    Key Points

    • मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है
    • जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है
    • इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

    Additional Information

    कुछ महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

    • मन के लड्डू खाना - व्यर्थ की आशा में प्रसन्न होना।

    वाक्य प्रयोग - "मन के लड्डू खाने" से काम नहीं चलेगा, यथार्थ में कुछ काम करो। 

    • निन्यानबे के फेर में पड़ना -  धनसंग्रह की धुन समाना

    वाक्य प्रयोग - रमेश इन दिनों "निन्यानबे के फेर में पड़ा हुआ है" जिससे अपना मूल धंधा भी प्रभावित हो रहा है।

    • पापड़ बेलना - कष्टमय जीवन बिताना, बहुत परिश्रम करना

    वाक्य प्रयोग - युवा पीढ़ी पढ़ लिखकर नौकरी पाने के लिए "पापड़ बेल रही है"।

    • कूप मण्डूक - सीमित ज्ञान

    वाक्य प्रयोग - झोला छाप डॉक्टरों पर अधिक विश्वास मत करो, ये तो कूप मण्डूक होते हैं।

    • गूलर का फूल - असम्भव बात/अदृश्य होना

    वाक्य प्रयोग - आजकल बाजार में शुद्ध देशी घी मिलना "गूलर का फूल हो गया है"।

  • Question 5/10
    2 / -0.5

    'अग्नि' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है:

    Solutions

    दिए गए विकल्पों में से "सरसीरूह" 'अग्नि' शब्द का पर्यायवाची शब्द नहीं है।

    Key Points

    • "सरसीरूह" शब्द 'कमल' का पर्यायवाची शब्द है।
    • सरसीरुह (कमल) के पर्यायवाची - राजीव, पुष्कर, पंकज,अरविंद, जलज, नीरज आदि।
    • अग्नि के पर्यायवाची शब्द -  अनल, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, हुताशन, वैश्वानर, शुचि, ज्वाला, आग आदि।

    Additional Information

    • समान अर्थवाले शब्दों को 'पर्यायवाची शब्द' या समानार्थक भी कहते है।

    उदाहरण-

    • अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
    • उपचार- चिकित्सा, इलाज, उपाय।
    • ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
    • औजार- उपकरण, यंत्र, हथियार।
    • कपड़ा- मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान।
    • खाद्य- भक्ष्य, आहार्य, खुराक, भोजन, भोज्य साम्रगी, आहार।
    • गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल ।
    • चौक- आँगन, सेहन, चबूतरा, चौहट्टा।
    • छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।
    • जीव- रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा।
  • Question 6/10
    2 / -0.5

    दिये गए वाक्य में रेखांकित शब्द के सही रूप का चयन कीजिये।

    नई शिक्षानीति में भाषा और उसके अनुषंधान पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

    Solutions

    दिये गए विकल्पों में विकल्प 2 'अनुसंधान' शब्द रेखांकित वाक्य का सही रूप है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

    स्पष्टीकरण:

    'अनुसंधान' शब्द पुल्लिंग संज्ञा है। इसका अर्थ- किसी विषय पर अनुशीलन करना एवं नए तथ्यों का पता लगाना होता है। इसका समानार्थी शब्द शोध होता है।

  • Question 7/10
    2 / -0.5

    निम्न वाक्य के जिस भाग में त्रुटि हो, उसका चयन करें।

    किसी /आदमी को /भेज दो।/कोई त्रुटि नहीं है।

    Solutions

    उपर्युक्त वाक्य में कोई त्रुटि नहीं है।

    Key Points

    • सही वाक्य "किसी आदमी को भेज दो?" है, इस वाक्य में कोई त्रुटी नहीं है।
    • किसी आदमी को भेज दो, इस वाक्य में अंत में प्रश्नवाचक चिह्न नही लगता है।
    • क्योंकि यह आदेश वाक्य है।

    Additional Information

  • Question 8/10
    2 / -0.5

    'अपनी नींद सोना, अपनी नींद जागना' लोकोक्ति का सही अर्थ क्या है ?

    Solutions

    'अपनी नींद सोना, अपनी नींद जागना' लोकोक्ति का सही अर्थ है- पूर्ण स्वतंत्र होना

    • वाक्य प्रयोग -  अपने कार्य में किसी का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करता। कहावत है- "अपनी नींद सोना, अपनी नींद जागना"।

    Mistake Points

    Key Points

    • जब कोई पूरा कथन किसी प्रसंग विशेष में उद्धत किया जाता है तो लोकोक्ति कहलाता है।
    • इसी को कहावत कहते है। लोकोक्ति वाक्यांश न होकर स्वतंत्र वाक्य होते हैं।

    Additional Information

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण लोकोक्ति, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

    • चिराग तले अँधेरा- अपनी बुराई नहीं दीखती

    वाक्य प्रयोग- मेरे समधी सुरेशप्रसादजी तो तिलक-दहेज न लेने का उपदेश देते फिरते है; पर अपने बेटे के ब्याह में दहेज के लिए ठाने हुए हैं। उनके लिए यही कहावत लागू है कि "चिराग तले अँधेरा"

    • जैसी करनी वैसी भरनी- कर्म के अनुसार फल मिलता है

    वाक्य प्रयोग- राधा ने समय पर प्रोजेक्ट नहीं दिखाया और उसे उसमें शून्य अंक प्राप्त हुए। ठीक ही हुआ- "जैसी करनी वैसी भरनी"।

    • ढाक के वही तीन पात- परिणाम कुछ नहीं निकलना, बात वहीं की वहीं रहना

    वाक्य प्रयोग- अध्यापक ने रामू को इतना समझाया कि वह सिगरेट पीना छोड़ दे, पर परिणाम "ढाक के वही तीन पात", और एक दिन रामू के मुँह में कैंसर हो गया।

    • ताली एक हाथ से नहीं बजाई जाती - प्रेम या लड़ाई एकतरफा नहीं होती

    वाक्य प्रयोग- अध्यापक तो पढ़ाना चाहते हैं, पर छात्र ही न पढ़े तो वे क्या करें, कहते भी हैं- "ताली एक हाथ से नहीं बजाई जाती"।

    • दूर के ढोल सुहावने लगते हैं - दूर के व्यक्ति अथवा वस्तुएँ अच्छी मालूम पड़ती हैं।

    वाक्य प्रयोग- इतना पैसा उसके पास कहाँ है? गाँव का सबसे बड़ा आदमी है तो क्या हुआ- "दूर के ढोल सुहावने लगते हैं"।

  • Question 9/10
    2 / -0.5

    दिये गए विकल्पों में से रेखांकित भाग के लिए उचित अर्थ का चयन कीजिये।

    शरीर ओस के मोती के समान है कभी भी नष्ट हो सकता है इसलिए घमंड नहीं करना चाहिए।

    Solutions

    दिये गए विकल्पों में से रेखांकित भाग ‘ओस के मोती के लिए उचित अर्थ ‘क्षणभंगुर’ है। अतः इसका सही उत्तर विकल्प 1 ‘क्षणभंगुर होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

    अन्य विकल्प:

  • Question 10/10
    2 / -0.5

    'जिसके आर-पार न देखा जा सके' के लिए एक शब्द है

    Solutions

    'जिसके आर-पार न देखा जा सके' के लिए एक शब्द है - 'अपारदर्शक'

    • जिसका कोई आकार न हो - निराकार
    • जिसका सम्बन्ध इस लोक से परे हो - अलौकिक
    • जिसके आर-पार देखा जा सके - पारदर्शी

    Key Points

    • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

    Additional Information

    कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

    • जो जल से उत्पन्न होता हो - जलज
    • जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया हो - जितेन्द्रिय
    • जो ग्रहण करने योग्य हो - ग्राह्म
    • जिसके सिर पर चन्द्रकला हो - चन्द्रचूड़
    • जहां सैनिक निवास करते हो - छावनी
    • जो किसी भी गुट में नहीं हो - तटस्थ
    • बाणों को रखने का पात्र - तुणीर
    • जिसे कठिनाई से लाँघा जा सके - दुर्लंघ्य
Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now