Please wait...

SSC GD 2025 Hindi Test - 11
Menu grid icon
Result Result point icon
SSC GD 2025 Hindi Test - 11
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    2 / -0.5

    'जो युद्ध में स्थिर रहता है' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है-

    Solutions

    'जो युद्ध में स्थिर रहता है' इन अनेक शब्दों के लिए एक शब्द है- 'युधिष्ठिर'

    • युद्ध - रण, जंग, समर, लड़ाई, संग्राम, द्वंद्व, संघर्ष।

    Key Points

    • अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना ही वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

    Additional Information

    कुछ महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-​

    • जो साधा नहीं जा सके - असाध्य
    • पहाड़ के ऊपर की सपाट जमीन - अधित्यका
    • जो दूसरे की उन्नति देखकर जलता हो - ईर्ष्यालु
    • जिसने अपना ऋण पूरा चुका दिया हो - उऋण
    • अपने लिए किए हुए उपकार को याद रखने वाला - कृतज्ञ
    • जहां धरती और आकाश मिलते हुए दिखाई देते हैं - क्षितिज
    • लंबे समय तक जीवित रहने वाला - चिरञ्जीवी
  • Question 2/10
    2 / -0.5

    'पक्षी' का पर्यायवाची नहीं हैः

    Solutions

    'झख' शब्द पक्षी का पर्यायवाची नहीं है। अन्य विकल्प 'पक्षी' के पर्यायवाची शब्द हैं।

    Key Points

    • 'झख' के अन्य पर्यायवाची शब्द 'मीन, मछली, मत्स्य, झष, जलजीवन, शफरी, मकर आदि हैं।
    • 'पक्षी' शब्द के अन्य पर्यायवाची 'खग, नभचर, शकुनि, शकुन्त, विहग, पखेरू, अण्डज, द्विज' आदि हैं।

    Additional Information

  • Question 3/10
    2 / -0.5

    इन प्रश्‍न में दिए दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनकर प्रत्येक वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें।

    विधि का यही _______ है कि जो जन्मा है उसकी मृत्यु अवश्य होगी।

    Solutions

    वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति विधान करेगा।

    • अतः वाक्य निम्न प्रकार से होगा - 
    • विधि का यही विधान है कि जो जन्मा है उसकी मृत्यु अवश्य होगी।
    • विधान का अर्थ -कार्य को पूर्ण करने के तरीके या ढंग। 

    Key Points

    अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

    • प्रावधान का अर्थ - किसी कानून के साथ कोई शर्त रख देना।
    • उपदान का अर्थ - अवकाश प्राप्त कर्मचारी को दिया जानेवाला धन (ग्रैच्युटि)।
    • आदान का अर्थ - आदान अदल-बदल या  लेना और देना।
  • Question 4/10
    2 / -0.5

    'संक्षिप्त' किसका विलोम शब्द है?

    Solutions

    सही उत्तर है - ‘विस्तृत’।

    • संक्षिप्त का विलोम विस्तृत होगा।
    • संक्षिप्त का अर्थ : थोड़े में कोई बात कहना।
    • विस्तृत का अर्थ : विस्तारपूर्वक बताई गई।

    Key Points

    अन्य विकल्प:

    • संलिप्त का विलोम : निर्लिप्त, अलिप्त। 
    • अतिशयोक्ति का अर्थ : किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना। 
    • प्रक्षिप्त का अर्थ : फेंका हुआ।

    Additional Information

    विलोम शब्द के उदाहरण:-

    • अनय  – नय
    • दुर्गति – सद्गति
    • अल्पायु – दीर्घायु 
    • जटिल – सरल
  • Question 5/10
    2 / -0.5

    दिए गये वाक्यांश में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करे -

    मंदिर एक संगीत स्थल है।

    Solutions

    सही उत्तर है - उपासना

    • वाक्यांश में रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प होगा - उपासना।
    • सही प्रतिस्थापित वाक्य - "मंदिर एक उपासना स्थल है।"

    Key Points

    • उपरोक्त वाक्य में संज्ञा शब्द प्रयोग की त्रुटि है।
    • यहाँ में संगीत शब्द का प्रयोग सार्थक नही है।
    • मंदिर मूलतः एक उपासना स्थल है. इसलिए उपासना शब्द सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

    अन्य विकल्प -

    • परिभ्रमण - चरों और घूमना या चक्कर लगाना।
    • आश्रय - सहारा, शरण।
    • प्रयोग - प्रत्यक्ष रूप से सिद्ध करने की क्रिया।

    Additional Information

    अन्य विकल्पों के वाक्य प्रयोग ताकि उनका अर्थ स्पष्ट हो सके -

    • चंद्रमा पृथ्वी का परिभ्रमण करता है।
    • अपराधियों को आश्रय देना भी अपराध है।
    • हम प्रयोग करने के लिए प्रयोगशाला में गए।
  • Question 6/10
    2 / -0.5

    दिए गए वाक्य में वह भाग ज्ञात करे जिसमे कोई त्रुटि है, यदि कोई त्रुटि नही है, तो 'कोई त्रुटि नहीं है' चुने -

    अध्यापक ने(1)/ अनुशानहिन छात्र को(2)/ दंड दिया(3)/कोई त्रुटि नही है(4)

    Solutions

    Key Points

    • उपरोक्त वाक्य में अनुशानहिन शब्द वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।
    • इसके स्थान पर अनुशासनहीन शब्द का प्रयोग होगा।
    • सही प्रतिस्थापित वाक्य - अध्यापक ने अनुशासनहीन छात्र को दंड दिया।

    Additional Information

    वर्तनी - भाषा शब्दों के शुद्ध लेखन को वर्तनी कहते हैं।

    वर्णों के अशुद्ध उच्चारण, संयुक्त वर्णों के अशुद्ध प्रयोग और मात्राओं के भ्रम के कारण वर्तनी की अशुद्धियाँ होती हैं।

    उदाहरण -

  • Question 7/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित में से त्रुटि रहित वाक्य का चयन कीजिए

    Solutions

    निम्नलिखित में से त्रुटि रहित वाक्य है - मैं इसका कारण बता सकता हूँ।

    Key Points अन्य विकल्प

    छात्रों में पारस्परिक युद्ध हो गया।

    • वाक्य में शब्द चयन सम्बन्धी अशुद्धि है।  
    • शुद्ध वाक्य - छात्रों में पारस्परिक प्रतियोगिता हुई।

    उसे लगभग शत - प्रतिशत अंक मिले। 

    • वाक्य में अधिकपदत्व-संबंधी अशुद्धि है।  
    • शुद्ध वाक्य - उसे शत - प्रतिशत अंक मिले। 

    उसने नहाकर भोजन खाया। 

    • वाक्य में क्रिया सम्बन्धी अशुद्धि है।  
    • शुद्ध वाक्य - उसने नहाकर भोजन किया।

    Additional Information

    • वाक्य रचना में संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण,क्रिया,अव्यय, वर्तनी से सम्बंधित या अन्य प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं जिनसे सम्बंधित विभिन्न प्रश्न परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

    जैसे -

    संज्ञा संबंधित वाक्य शुद्धि

    • अशुद्ध - मैं रविवार के दिन तुम्हारे घर आऊँगा।
    • शुद्ध - मैं रविवार को तुम्हारे घर आऊँगा।

    लिंग संबंधित अशुद्धियाँ

    • अशुद्ध - सविता ने जोर से हँस दिया।
    • शुद्ध - सविता जोर से हँस दी।

    वचन संबंधित अशुद्धियाँ

    • अशुद्ध -मेरे आँसू से रूमाल भींग गया।
    • शुद्ध - मेरे आँसुओं से रूमाल भींग गया।

    कारक संबंधित अशुद्धियाँ

    • अशुद्ध - सब से नमस्ते।
    • शुद्ध - सब को नमस्ते।
  • Question 8/10
    2 / -0.5

    वाक्य में इंगित अशुद्धि का शुद्ध रूप होगा -

    पतिव्रता नारी को छूने का हिम्मत​ कौन कर सकता।

    Solutions

    दिए गए विकल्पों में विकल्प 2 "का साहस" शुद्ध रूप है। अन्य विकल्प अनुचित हैं।

    Key Points

    • उपरोक्त वाक्य में संज्ञा-संबंधी तथा कारक-संबंधी अशुद्धियाँ है।
    • अतः सही वाक्य होगा - 
      • पतिव्रता नारी को छूने का साहस कौन कर सकता। 

    Additional Information

  • Question 9/10
    2 / -0.5

    सही वर्तनी वाला शब्द कौन-सा है?

    Solutions

    "अनौपचारिक" शब्द वर्तनी की दृष्टि शुद्ध शब्द है।

    शेष विकल्प त्रुटिपूर्ण है।

    Key Points

    वर्तनी-

    किसी भाषा के शब्दों को शुद्ध या अशुद्ध लिखने के ढंग को वर्तनी कहते हैं।

    अंग्रेजी में वर्तनी को स्पेलिंग तथा उर्दू भाषा में हिज्जे कहा जाता है।

    Additional Information

    शब्दों की शुद्ध अशुद्ध वर्तनी-

  • Question 10/10
    2 / -0.5

    ‘चौकड़ी भूल जाना' - मुहावरे का अर्थ क्या है?

    Solutions

    ‘चौकड़ी भूल जाना' - मुहावरे का अर्थ है - 'घबरा जाना'

    • वाक्य प्रयोग - धन सम्पत्ति नष्ट हो जाने पर अच्छे-अच्छे "चौकड़ी भूल जाते हैं"।

    Key Points

    • मुहावरा एक ऐसा वाक्य होता है
    • जो वाक्य की रचना करने पर अपना एक अलग अर्थ या विशेष अर्थ प्रकट करता है
    • इनका प्रयोग करने से भाषा,आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

    Additional Information

    कुछ अन्य महत्वपूर्ण मुहावरा, अर्थ और उनके वाक्य प्रयोग:- 

    • धोबी का कुत्ता घर का न घाट का- जिसका कहीं ठिकाना न हो, निरर्थक व्यक्ति

    वाक्य प्रयोग- जब से रामू की नौकरी छूटी है, उसकी दशा "धोबी का कुत्ता घर न घाट का" जैसी है।

    • पाँचों उँगलियाँ घी में होना- पूरे लाभ में

    वाक्य प्रयोग- अनमोल का बेटा विदेश से बहुत पैसे भेजता है अब तो उसकी "पाँचों उँगलियाँ घी" में हैं।

    • घाव पर नमक छिड़कना- दुखी को और दुखी करना 

    वाक्य प्रयोग- उसको समझ नहीं आता क्या की किसी के "घाव पर नमक छिड़कना" कितना बुरा है।

    • हाथ-पाँव फूल जाना- घबरा जाना।

    वाक्य प्रयोग- मनविंदर की कार एक्सीडेंट की खबर को सुनकर उसके परिवार वालों के "हाथ पैर फूल गए"।

    • अपने पाँव आप कुल्हाड़ी मारना- संकट मोल लेना

    वाक्य प्रयोग- उससे तकरार कर तुमने अपने "पाँव आप कुल्हाड़ी मारी" है।

Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now