Please wait...

UP Police Constable Hindi Test - 13
Menu grid icon
Result Result point icon
UP Police Constable Hindi Test - 13
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    1 / -0

    निम्नलिखित वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं तथा उनमें से कुछ सही हैं। त्रुटियुक्त वाक्य के जिस हिस्से में त्रुटियाँ हों, उसके अनुसार विकल्प अक्षर (a, b, c) में से उत्तर चुनिए। यदि दिए गए वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (d) का चयन कीजिए।

    भारत में शिक्षा के पर्याप्त प्रचार-प्रसार के बावजूद (a) / स्त्रियों के प्रति लोगों का दृष्टिकोण (b) / पूर्ववत्-सा संकुचित व अनुदार है। (c) / कोई त्रुटि नहीं (d)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘पूर्ववत्-सा संकुचित व अनुदार है।’ में ‘सा’ का प्रयोग अनावश्यक है। सही वाक्य निम्न प्रकार है : भारत में शिक्षा के पर्याप्त प्रचार-प्रसार के बावजूद स्त्रियों के प्रति लोगों का दृष्टिकोण पूर्ववत् संकुचित व अनुदार है।

     

  • Question 2/10
    1 / -0

    निम्नलिखित वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं तथा उनमें से कुछ सही हैं। त्रुटियुक्त वाक्य के जिस हिस्से में त्रुटियाँ हों, उसके अनुसार विकल्प अक्षर (a, b, c) में से उत्तर चुनिए। यदि दिए गए वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (d) का चयन कीजिए।

    तुमको इस समय (a) / मुझसे बेफिजूल (b) / बातें नहीं करनी चाहिए। (c) / कोई त्रुटि नहीं (d)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘मुझसे बेफिजूल’ में ‘बेफिजूल’ के स्थान पर ‘फिजूल’ होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : तुमको इस समय मुझसे फिजूल बातें नहीं करनी चाहिए।

     

  • Question 3/10
    1 / -0

    निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त-स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार विकल्प प्रदान किये गए हैं। इनमें से उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

    याचक को भी अपना ________ भोजन नहीं देना चाहिए।

    Solutions

    याचक को भी अपना उच्छिष्ट भोजन नहीं देना चाहिए। उच्छिष्ट का अर्थ है: खाने से बचा हुआ, जूठा अन्न, जूठन।

     

  • Question 4/10
    1 / -0

    निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त-स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार विकल्प प्रदान किये गए हैं। इनमें से उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

    महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा का ________ दिया।

    Solutions

    महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा का उपदेश दिया।

     

  • Question 5/10
    1 / -0

    निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के समानार्थक (पर्यायवाची) शब्द हेतु चार विकल्प दिए गए हैं, उचित विकल्प का चयन कीजिए।

    लग्न और परिश्रम द्वारा दीपक ने गणित जैसे गूढ़ विषय में भी सिद्धहस्तता हासिल की।

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश में रेखांकित शब्द ‘गूढ़’ का पर्यायवाची ‘जटिल’ होता है, जबकि अन्य शब्दों का यह अर्थ नहीं है।

     

  • Question 6/10
    1 / -0

    निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित शब्दों के समानार्थक (पर्यायवाची) शब्द हेतु चार विकल्प दिए गए हैं, उचित विकल्प का चयन कीजिए।

    भारत के अतीत की गौरव गाथा से सभी परिचित हैं।

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश में रेखांकित शब्द ‘परिचित’ का समानार्थक शब्द ‘अवगत’ होता है, जबकि अन्य शब्दों का यह अर्थ नहीं है। 'परिचित' के पर्यावाची शब्द निम्नलिखित हैं: विदित, ज्ञात, जाना हुआ।  

     

  • Question 7/10
    1 / -0

    निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विपरीतार्थक) शब्द हेतु चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से उचित विकल्प का चयन कीजिए।

    निंदा

    Solutions

    ‘निंदा’ का विलोम शब्द ‘प्रशंसा’ होता है।

     

  • Question 8/10
    1 / -0

    निम्नलिखित शब्दों के विलोम (विपरीतार्थक) शब्द हेतु चार विकल्प दिए गए हैं। इनमें से उचित विकल्प का चयन कीजिए।

    हिंसा

    Solutions

    ‘हिंसा’ का विलोम शब्द ‘अहिंसा’ होता है। ‘अहिंसा’ का अर्थ ‘हिंसा न करना’ होता है।

     

  • Question 9/10
    1 / -0

    निम्नलिखित प्रत्येक वाक्यांश के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, इनमें से एक उचित विकल्प का चुनाव कीजिए।

    पीछे-पीछे चलने वाला:

    Solutions

    अनुगामी - पीछे-पीछे चलने वाला /अनुसरण करने वाला।

     

  • Question 10/10
    1 / -0

    निम्नलिखित प्रत्येक वाक्यांश के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, इनमें से एक उचित विकल्प का चुनाव कीजिए।

    साहित्यिक कृति की समीक्षा करने वाला

    Solutions

    समीक्षक - साहित्यिक कृति की समीक्षा करने वाला, समीक्षा का अर्थ है: गुण–दोष विवेचन, समालोचन (जैसे—नाटक की समीक्षा)।

     

Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now