Please wait...
/
-
नीचे दिया गया प्रत्येक वाक्य तीन भागों में बाँटा गया है। जिन्हें (A), (B) और (C) क्रमांक दिए गए हैं। आपको यह देखना है कि वाक्य के किसी भाग में व्याकरण, भाषा, वर्तनी, शब्दों के गलत प्रयोग या इसी तरह की कोई त्रुटितो नहीं है। त्रुटि अगर होगी तो वाक्य के किसी एक भाग में ही होगी। उस भाग का क्रमांक ही उत्तर है। अगर वाक्य त्रुटिरहित है तो उत्तर (D) दीजिए।
मैं आवश्यक परिस्थितियों के (A)/ उत्पन्न हो जाने के कारण बैठक में किसी भी मूल्य पर (B)/ उपस्थित नहीं हो सकता हूँ। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)
Verify mobile number to view the solution
‘आवश्यक’ के स्थान पर ‘आकस्मिक’ होगा।
मैं कामायनी को जितनी (A)/ बार भी पढ़ता हूँ हर बार मुझे अपूर्व (B)/ आनन्द का अनुभव होता है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)
‘हर बार’ के स्थान पर ‘उतनी बार’ होना चाहिए।
दिये गये वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति कीजिये।
भाषा-विचार-प्रसूत नही अपितु विचारों की ...................... है।
भाषा-विचार-प्रसूत नही अपितु विचारों की जननी है।
दिय गये वाक्यों में रिक्त स्थानों की उचित शब्दों द्वारा पूर्ति के लिए चार-चार विकल्प दिये गये हैं। उपयुक्त विकल्प चुनिये
आत्म प्रकाशन का अवसर यदि बालक को दिया जाए तो उसका ...................... विकास सरलता से होता है।
आत्म प्रकाशन का अवसर यदि बालक को दिया जाए तो उसका मानसिक विकास सरलता से होता है।
निचे दिए गए वाक्य में प्रयुक्त होने वाले शब्द का चयन कीजिये |
राष्ट्र भाषा की समस्या जटिल है किन्तु उसका .................. जटिल नहीं है।
राष्ट्र भाषा की समस्या जटिल है किन्तु उसका समाधान जटिल नहीं है।
निम्नलिखित में से ‘सुधाकर’ किसका पर्यायवाची है-
‘सुधाकर’ का पर्यायवाची ‘चन्द्रमा’ है। शेष सभी गलत हैं। ‘चन्द्रमा’ के अन्य पर्यायवाची या समानार्थक शब्द ‘चंदा, चाँद, शशि, हिमांशु, इन्दु, रजनीश, राकापति, मयंक, शशांक, निशाकर, सोम, सुधांशु, विधु, तारापति, राकेश, रजनीपति, हिमकर, चंद्र, मृगांक’ इत्यादि हैं।
‘पवन’ शब्द का पर्यायवाची ......... नहीं है।
‘पवन’ शब्द का पर्यायवाची अनल नहीं है बल्कि यह आग का पर्यायवाची है। पवन शब्द के पर्यायवाची हैं- समीर, मारुत, वात, हवा, वायु आदि।
‘यति’ का पर्यायवाची है-
‘यति’ का पर्यायवाची ‘सन्यासी’ है। शेष सभी गलत हैं। ‘यति’ के अन्य पर्यायवाची या समानार्थक शब्द ‘योगी, त्यागी, हिममानव’ इत्यादि हैं।
"तामसिक" का विलोम शब्द है :-
‘तामसिक’ का विलोम ‘सात्विक’ है।
"हिंसा" का विलोम शब्द है :-
‘हिंसा’ का विलोम ‘अहिंसा’ है। ‘अहिंसा’ का अर्थ ‘हिंसा न करना’ होता है।
Correct (-)
Wrong (-)
Skipped (-)