Please wait...

UPSSSC Jr Assistant Hindi Test - 1
Menu grid icon
Result Result point icon
UPSSSC Jr Assistant Hindi Test - 1
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    समय (A)/ अपनी अपेक्षा करने वालों को (B)/ कभी क्षमा नहीं करता। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘अपनी अपेक्षा करने वालों को’ में ‘अपेक्षा’ के स्थान पर ‘उपेक्षा’ का प्रयोग होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : समय अपनी उपेक्षा करने वालों को कभी क्षमा नहीं करता।

     

  • Question 2/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    छायावादी कवि श्री महादेवी वर्मा ने (A)/ केवल काव्य की रचना ही नहीं की बल्कि (B)/ वे एक सफल गद्य-लेखिका भी थी। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘छायावादी कवि श्री महादेवी वर्मा ने’ में ‘कवि’ के स्थान पर ‘कवयित्री’ होना चाहिए। क्योंकि ‘कवयित्री’ महिला के लिए तथा ‘कवि’ पुरुष के लिए प्रयुक्त किया जाता है। सही वाक्य निम्न प्रकार है : छायावादी कवयित्री श्री महादेवी वर्मा ने केवल काव्य की रचना ही नहीं की बल्कि वे सफल गद्य-लेखिका भी थी।

     

  • Question 3/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    हरे-भरे वृक्ष (A)/ पृथ्वी के सौन्दर्य के लिए (B)/ वृद्धि करते हैं। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘पृथ्वी के सौन्दर्य के लिए’ में ‘के लिए’ के स्थान पर ‘की’ का प्रयोग किया जाना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : हरे-भरे वृक्ष पृथ्वी के सौन्दर्य की वृद्धि करते हैं।

     

  • Question 4/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    लोकोक्ति शब्द (A)/ ‘लोक’ एवं ‘उक्ति’ से (B)/ मिलकर बने हैं, (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘मिलकर बने हैं’ में ‘बने हैं’ के स्थान पर ‘बना है’ होना चाहिए, क्योंकि यह शब्द (एकवचन) के लिए प्रयुक्त किया गया है। सही वाक्य निम्न प्रकार है : लोकोक्ति शब्द ‘लोक’ एवं ‘उक्ति’ से मिलकर बना है।

     

  • Question 5/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    इस कहानी में कहानीकार का उद्देश्य (A)/ दहेज समस्या पर (B)/ प्रकाश डालता है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘प्रकाश डालता है।’ में ‘डालता है’ के स्थान पर ‘डालना है’ होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : इस कहानी में कहानीकार का उद्देश्य दहेज समस्या पर प्रकाश डालना है।

     

  • Question 6/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    संसार में जड़-चेतन (A)/ जितने भी पदार्थ हैं, (B)/ सबमें परिवर्तनशील हैं। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘सबमें परिवर्तनशील हैं।’ में ‘सबमें’ के स्थान पर ‘सभी’ होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : संसार में जड़-चेतन जितने भी पदार्थ हैं, सभी परिवर्तनशील हैं।

     

  • Question 7/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    कोई भी पाठक (A)/ ‘रामचरित मानस’ जैसे काव्य पढ़कर (B)/ आनंद का आभास कर सकता है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘आनंद का आभास कर सकता है।’ में ‘का आभास’ के स्थान पर ‘की अनुभूति’ का प्रयोग किया जाना उचित होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : कोई भी पाठक ‘रामचरित मानस’ जैसे काव्य पढ़कर आनंद की अनुभूति कर सकता है।

     

  • Question 8/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    यह एक पुरानी सामाजिक मान्यता (A)/ और मानसिकता है कि नारी (B)/ अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वावलम्बी बनने में अक्षम है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘अपने पैरों पर खड़ी होकर स्वावलम्बी बनने में अक्षम है।’ में ‘अपने पैरों पर खड़े होकर’ का प्रयोग अनावश्यक तौर पर किया गया है जिसकी यहाँ कोई आवश्यकता नहीं है। सही वाक्य निम्न प्रकार है : यह एक पुरानी सामाजिक मान्यता और मानसिकता है कि नारी स्वावलम्बी बनने में अक्षम है।

     

  • Question 9/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    इस सुलभ मनुष्य-जन्म को पाकर (A)/ जो जीवन में आत्मोन्नति हेतु प्रयास नहीं करता (B)/ उसका जन्म लेना ही व्यर्थ है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘इस सुलभ मनुष्य-जन्म को पाकर’ में ‘सुलभ’ के स्थान पर ‘दुर्लभ’ का प्रयोग सर्वथा उचित होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : इस दुर्लभ मनुष्य-जन्म को पाकर जो जीवन में आत्मोन्नति हेतु प्रयास नहीं करता उसका जन्म लेना ही व्यर्थ है।

     

  • Question 10/10
    1 / -0

    Directions For Questions

    नीचे दी गई जानकारी पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिए?

    नीचे दिए वाक्यों में कुछ त्रुटियाँ हैं और कुछ ठीक हैं। त्रुटि वाले वाक्य के जिस भाग में त्रुटियाँ हों, उसके अनुरूप अक्षर (A, B, C) में से उत्तर चुनिए। यदि वाक्य में कोई त्रुटि न हो तो उत्तर (D) दीजिए।

    ...view full instructions


    मनुष्य (A)/ विधाता का (B)/ सर्वोत्कृष्ट कृति है। (C)/ कोई त्रुटि नहीं (D)

    Solutions

    दिए गए वाक्यांश ‘विधाता का’ में ‘का’ के स्थान पर ‘की’ का प्रयोग होना चाहिए। सही वाक्य निम्न प्रकार है : मनुष्य विधाता की सर्वोत्कृष्ट कृति है।

     

Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now