Please wait...
/
-
निम्नलिखित वाक्यों के रिक्त स्थान में लिखे जाने वाले उचित शब्द को छाँटिए-
‘‘किसी अनिष्ट की आशंका से मेरा दिल……………….. लगा-’’
Verify mobile number to view the solution
किसी अनिष्ट की आशंका से मेरा दिल धड़कने लगा, इस वाक्यं को धड़कने शब्द परिपूर्ण करता है, बाकी अन्य शब्द इस वाक्य को पूर्ण नहीं करता है
तम, तमिशा, अँधेरा शब्दों के उचित पर्यायवाची शब्द है-
पर्यायवाची - 'पर्याय' का अर्थ है- 'समान' तथा 'वाची' का अर्थ है- 'बोले जाने वाले' अर्थात जिन शब्दों का अर्थ एक जैसा होता है, उन्हें 'पर्यायवाची शब्द' कहते हैं।
दिए गए विकल्पों में तम, तमिशा, अँधेरा शब्दों के उचित पर्यायवाची तमस है
तमस के पर्यायवाची - अंधकार, अँधेरा, तम, अंधियारा, तमिस्र, तिमिर
प्रकाश के पर्यायवाची - दीप्ती, प्रभा, ज्योति, उजाला, रोशनी
लोकोक्ति का सही अर्थ दीजिए-
"आँख के अंधे गाँठ के पूरे"
मुहावरे- मुहावरे का शाब्दिक अर्थ होता है – अभ्यास। विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते हैं।
प्रश्न में दिए गए लोकोक्तियाँ/कहावते ‘आँख के अंधे गाँठ के पूरे’ कहावतें का सही अर्थ है- ‘मूर्ख किन्तु धनी’। उदाहरण के लिए - आजकल आँख के अंधे गाँठ के पूरे व्यक्ति मुकदमेबाजी अधिक करते है।
कहावते - आँख का अंधा नाम नयनसुख
अर्थ - नाम के विपरीत गुण
कहावते - इधर कुआँ उधर खाई
अर्थ - हर तरफ मुसीबत
कहावते - एक टकसाल के ढले हैं
अर्थ - सब एक जैसे हैं
निम्नलिखित में से “ईप्सित” का विलोम है।
दिए गए विकल्पों में ईप्सित का विलोम अनीप्सित होता है, अन्य विकल्प ईप्सित के विलोम शब्द नहीं है।
ईप्सित का अर्थ – चाहा हुआ
अनीप्सित का अर्थ - अनिच्छित, अवांछित
अन्य शब्दों का अर्थ –
अभीप्सित का अर्थ – अभिलाषा
निम्नलिखित में से किस शब्द की वर्तनी सही है?
ऐतिहासिक शब्द की वर्तनी सही है। वर्तनी एवं वाक्य शुद्धीकरण किसी शब्द को लिखने मेँ प्रयुक्त वर्णो के क्रम को वर्तनी कहते हैँ। अन्य विकल्प वर्तनी की दृष्टि से अशुद्ध है।
वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए ।
वर्तनी का अर्थ: भाषा की वर्तनी का अर्थ उस भाषा में शब्दों को वर्णों से अभिव्यक्त करने की क्रिया को कहते हैं। लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं। उपरोक्त शब्दों में ‘धुरंधर’ वर्तनी के अनुसार शुद्ध रूप है बाकी सभी शब्द वर्तनी के अनुसार गलत शब्द है। धुरंधर का अर्थ अधिक बढ़ा-चढ़ा या श्रेष्ठ होता है।
नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में शब्दों का एक समूह मोटे अक्षरों में लिखा गया है दिए गए विकल्पों में से उस विकल्प का चयन कीजिए जो की वाक्य में मोटे अक्षरों की जगह ले ले । यदि कोई विकल्प मोटे अक्षर की जगह नहीं ले सकता तो उत्तर संशोधन आवश्यक नहीं विकल्प होगा ।
मैंने उसके मुँह पर सच – सच कह दिया तो वह मुझे आँखे दिखाने लगा।
दिये गया वाक्य शुद्ध है अत: सुधार की जरुरत नहीं है ।
निम्न का एकार्थी शब्द क्या होगा?
"पीने की इच्छा"
अनेकार्थी शब्द - हिंदी शब्दों में अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। अर्थात हिंदी भाषा में कई शब्दों की जगह पर एक शब्द बोलकर भाषा को प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
पीने की इच्छा के लिए सही शब्द पिपासा है,अन्य दिए गए विकल्प सही नहीं है।
अन्य शब्दों के अर्थ -
पिंडज – जो पिंड से जन्म लेता हो
पिसनहारी – अनाज पीसने वाली स्त्री
पितृहंता – पिता की हत्या करनेवाला
‘‘आम्रमंजरी देखकर कोयल………………….लगी-’’
आम्रमंजरी देख कर कोयल कुकने लगी, इस वाक्यं को कुकना शब्द परिपूर्ण करता है, बाकी अन्य शब्द इस वाक्य को पूर्ण नहीं करता है। कोयल की बोली को कुकना कहते है। अन्य शब्दों के अर्थ - शेर की बोली को दहाड़ना कहते है। बकरी की बोली को मिमियना कहते है। मख्खी की बोली को भिनभिना कहते है।
‘‘गंदगी के ढेर पर मक्ख्यिाँ…………………रही थीं-’’
गन्दगी के ढेर पर मक्खिया भिनभिना रही थी इस वाक्यं को भिनभिना शब्द परिपूर्ण करता है, बाकी अन्य शब्द इस वाक्य को पूर्ण नहीं करता है , घोडा की बोली को हिनहिना कहते है,शेर की बोली को दहाड़ना कहते है, बकरी की बोली को मिमियना कहते है, मख्खी की बोली को भिनभिना कहते है,
Correct (-)
Wrong (-)
Skipped (-)