Verify mobile number to view the solution
Solutions
‘’किसी से हाथ मत मिलाना’’ वाक्य मे 'किसी' शब्द में किसी घटना या किसी के होने की प्रतीति हो रही है। किंतु वास्तविकता निश्चित नहीं हो रही है। अतः यह अनिश्चयवाचक है।
अनिश्चयवाचक सर्वनाम - जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- कोई, कुछ न कुछ आदि ।
अन्य तथ्य-
सर्वनाम - संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें ‘सर्वनाम’ कहते हैं।
हिन्दी में सर्वनामों की संख्या 11 हैं (मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या)
1.पुरूषवाचक - मैं, तू, वह, हम, मैंने
2.निजवाचक - आप
3.निश्चयवाचक - यह, वह
4.अनिश्चयवाचक - कोई, कुछ
5.संबंधवाचक - जो, सो
6.प्रश्नवाचक - कौन, क्या