Please wait...
/
-
सही विकल्प को चुनकर निम्नलिखित वाक्य के रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए :
नाच न आवे _________ टेढ़ा
Verify mobile number to view the solution
नाच न आवे आँगन टेढ़ा वाक्य के अर्थ को इंगित करता है अतः आँगन वाक्य के लिए उचित शब्द है
आँगन का अर्थ - घर के अंदर या सामने का खुला स्थान
आँगन शब्द का पर्यायवाची - आंगना, बगर, प्रांगण, अजिर
निम्न का एकार्थी शब्द क्या होगा?
"पीने की इच्छा"
अनेकार्थी शब्द - हिंदी शब्दों में अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। अर्थात हिंदी भाषा में कई शब्दों की जगह पर एक शब्द बोलकर भाषा को प्रभावशाली बनाया जा सकता है।
पीने की इच्छा के लिए सही शब्द पिपासा है,अन्य दिए गए विकल्प सही नहीं है।
अन्य शब्दों के अर्थ -
पिंडज – जो पिंड से जन्म लेता हो
पिसनहारी – अनाज पीसने वाली स्त्री
पितृहंता – पिता की हत्या करनेवाला
दिए गए शब्द का विलोम चुनें।
सकर्म
दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प D है ‘सकर्म’ का विलोम ‘निष्कर्म’ होता है।
विलोम का अर्थ - उल्टा या विपरीत अर्थ बताने वाले शब्द को विलोम शब्द कहते हैं।
अन्य विकल्प –
सापेक्ष - निरपेक्ष
सुलभ - दुर्लभ
सामान्य – विशिष्ट
दिए गए वाक्य का वह भाग ज्ञात करें जिसमें कोई त्रुटि है।
तुलसीदास जी के अनुसार सर्वप्रथम श्री राम पर कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वती जी को सुनायी थी।
दिए गए वाक्य में 'सर्वप्रथम श्री राम पर कथा ' में कारक दोष है।
शुद्ध वाक्य - तुलसीदास जी के अनुसार सर्वप्रथम श्री राम की कथा भगवान श्री शंकर ने माता पार्वती जी को सुनायी थी।
अन्य तथ्य -
कारक - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम का संबंध क्रिया से स्थापित करें वे कारक चिह्न कहलाते है।
कारक
चिह्न
कर्ता
ने
कर्म
को
करण
से, के द्वारा
सम्प्रदान
को,के लिए
अपादान
से (अलग के अर्थ में)
सम्बन्ध
का, की, के, रा, री, रे
अधिकरण
में,पर
सम्बोधन
हे! अरे! हो!
निर्देश: वर्तनी के अनुसार शुद्ध शब्द का चयन कीजिए।
वर्तनी का अर्थ : भाषा की वर्तनी का अर्थ उस भाषा में शब्दों को वर्णों से अभिव्यक्त करने की क्रिया को कहते हैं। लिखने की रीति को वर्तनी कहते हैं।
उपरोक्त शब्दों में ‘ऊर्मि’ वर्तनी के अनुसार शुद्ध रूप है बाकी सभी शब्द वर्तनी के अनुसार गलत शब्द है। ऊर्मि का अर्थ प्रवाह या बहाव होता है।
मुहावरे का सही अर्थ दीजिए-
"आँख का काजल चुराना"
मुहावरे- मुहावरे का शाब्दिक अर्थ होता है – अभ्यास। विशेष अर्थ को प्रकट करने वाले वाक्यांश को मुहावरा कहते हैं। प्रश्न में दिए गए मुहावरे ‘आँख का कागल चुराना’ मुहावरे का सही अर्थ है- ‘सामने से देखते-देखते माल गायब कर देना’। उदाहरण के लिए - विवेक के देखते ही देखते उसका सामान गायब हो गया; जैसे किसी ने उसकी आँख का काजल चुरा लिया हो।
मुहावरे - आँखे ठण्डी करना
अर्थ - प्रिय वस्तु को देखकर सुख प्राप्त करना
मुहावरे - अधर काटना
अर्थ - बेबसी का भाव प्रकट करना
मुहावरे - अप मरे जग प्रलय
अर्थ - मृत्यु उपरांत मनुष्य का सब कुछ छूट जाना
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिये।
...पानी से लोग डूबते हैं तो कहीं....खरीदा जाता है।
रिक्त स्थान के लिए कहीं, पानी उचित विकल्प है अन्य विकल्प असंगत है।
अर्थपूर्ण वाक्य है – कहीं पानी से लोग डूबते हैं तो कहीं पानी खरीदा जाता है।
निर्देश: निम्नलिखित दिए गए शब्दो में से पर्यायवाची शब्दो का चयन करे ।
धनद
पर्यायवाची शब्द का अर्थ : ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
धनद का पर्यायवाची - धनेश ,धनाधिप ,राजराज ,यक्षपति
समीर का पर्यायवाची- वात, मारुत, अनिल, पवमान, प्रभंजन, प्रवात
मनोज का पर्यायवाची -काम, मार, कंदर्प, अनंग, मनसिज
रिक्त स्थान को भरने के लिए उपयुक्त शब्द का चयन करें। ______ को कोई नहीं टाल सकता।
दिए गए वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ती हेतु ‘नियति’ शब्द सार्थक है। अत: सही विकल्प ‘b’ है।
पूर्ण सार्थक वाक्य – नियति को कोई नहीं टाल सकता।
नियम को कोई नहीं टाल सकता - अर्थहीन
निमित्त को कोई नहीं टाल सकता - अर्थहीन
नमित को कोई नहीं टाल सकता - अर्थहीन
दिए गए वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकलप का चयन करें।
युवकों को अपने पैरों पर चल कर ही विवाह करना चाहिए।
दिए गए विकल्पों में से, वाक्य में रेखांकित खंड को प्रतिस्थापित करने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प “अपने पैरों पर खड़े होने पर” है। अन्य विकल्प असंगत है।
वाक्य है - युवकों को अपने पैरों पर खड़े होने पर ही विवाह करना चाहिए।
Correct (-)
Wrong (-)
Skipped (-)