Please wait...

UP Police Constable 2024 General Hindi Test - 3
Menu grid icon
Result Result point icon
UP Police Constable 2024 General Hindi Test - 3
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    2 / -0.5

    “तृषा ने खाना लगाया” l में कौन सा काल है ?

    Solutions

    दिए गए विकल्पों में सामान्य भूतकाल का उदहारण विकल्प –“तृषा ने खाना लगाया” l  अतः स्पष्ट है कि है विकल्प सामान्य भूतकाल सटीक विकल्प है l अन्य विकल्प असंगत है l

    Key Points

    Additional Information

    अन्य विकल्प:

    Important Points

  • Question 2/10
    2 / -0.5

    'रात' शब्द का पर्यायवाची है:

    Solutions

    सही उत्तर 'उक्त सभी' है।

    Key Points

    • दिए गए सभी विकल्प त्रियामा, रजनी, शर्वरी- रात के पर्यायवाची हैं।
    • रात के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - रात्रि, रैन, निशा, यामिनी, तमी, निशि, विभावरी, क्षणदा आदि।

    Additional Information

    • ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।
    • जैसे- पानी के पर्यायवाची शब्द हैं जल, नीर, अंबु, तोय आदि।
  • Question 3/10
    2 / -0.5

    'आदर्श' का पर्यायवाची शब्द होगा-

    Solutions

    विकल्प 3 सही है।

    Key Points

    • आदर्श का पर्यायवाची शब्द होगा - 'प्रतिमान'। 
    • आदर्श का पर्यायवाची – प्रतिरूप, नमूना, मानक, प्रतिमान।
    • अन्य विकल्प निरर्थक हैं।

    Additional Information

    • पर्यायवाची शब्द उन्हें कहते हैं, जब भिन्न-भिन्न शब्दों का अर्थ समान हो, अर्थात एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके। 
    • जैसे- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, रवि, भास्कर, भानु, दिनेश- इन सभी शब्दों का अर्थ है 'सूरज' । इस प्रकार ये सभी शब्द 'सूरज' के पर्यायवाची शब्द कहलायेंगे।
  • Question 4/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित में से पुल्लिंग शब्द छाँटिए।

    Solutions

    दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 4 ‘गौरव’ है। अन्य विकल्प इसके गलत उत्तर हैं।

    Key Points

    • दिए आगे विकल्पों में 'गौरव' शब्द पुल्लिंग है। 
    • गौरव का अर्थ होता है बड़प्पन, महत्त्व।
    • गौरव के पर्यायवाची शब्द हैं - स्वाभिमान, गर्व, घमंड, बड़प्पन, महत्त्व, गुरुता, गुरुत्व, इज्जत, सम्मान, उत्कर्ष, उन्नति, गंभीरता, गहनता, कीर्ति।

    अन्य विकल्प:

    • गठरी - कपड़े में बँधा हुआ सामान, छोटा गट्ठर।(जैसे - स्त्री ने गठरी अपने सिर पर रख ली।)
    • बगावत - विद्रोह ( जैसे- उसने घर ही में बगावत छेड़ दी।)
    • ऋतु - मौसम (ग्रीष्म, वर्षा, शरद, हेमंत आदि)।

    Additional Information

  • Question 5/10
    2 / -0.5

    बहुवचन है:

    Solutions

    सही उत्तर है - "प्राण" l

    Key Points

    • प्राण बहुवचन शब्द है l
    • शब्द के जिस रूप से किसी व्यक्ति या वस्तु के एक से अधिक अथवा अनेक होने का बोध हो, उसे बहुवचन कहते है।
      • जैसे - लड़के, गायें, कपड़े, टोपियाँ, मालाएँ, माताएँ, पुस्तकें, वधुएँ l 
    • 'प्राण' का वाक्य प्रयोग जिससे पता चलता है कि प्राण बहुवचन शब्द है :-
      • सैनिक सीमा पर लड़ते-लड़ते अपने प्राण गँवा देते हैं।
      • निर्धनता से पीड़ित बेचारे मोहन के प्राण निकल गए l
    • अन्य विकल्प:-
      • पृथ्वी, ईश्वर, प्रजा - एकवचन शब्द है l

    Additional Information

    • शब्द के जिस रूप से एक ही वस्तु का बोध हो, उसे एकवचन कहते हैं।
      • जैसे - लड़का, गाय, सिपाही, बच्चा, कपड़ा, माता, माला, पुस्तक l
    • वाक्य प्रयोग जिनसे पता चलता है कि अन्य विकल्प एकवचन शब्द है :-
      • पृथ्वी सौरमंडल का एकलौता ऐसा ग्रह है जहां जीवन का अस्त्तिव है।
      • ईश्वर एक है, किंतु उसके रूप अनेक हैं।
      • प्रजा सब तरह से सुखी थी l
  • Question 6/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित विकल्पों में से 'आत्मा व परमात्मा से सम्बन्ध रखने वाला।'

    वाक्यांश के लिए एक सार्थक शब्द क्या होगा?

    Solutions

    'आत्मा व परमात्मा से सम्बन्ध रखने वाला', को आध्यात्मिक कहते हैं इसलिए सही उत्तर आध्यात्मिक होगा I

    Key Points

  • Question 7/10
    2 / -0.5

    ‘चक्षुश्रवा’ के लिए उपयुक्त वाक्य खंड चुनकर लिखिए।

    Solutions

    ‘चक्षुश्रवा’ के लिए उपयुक्त वाक्य खंड- "चक्षु से जो श्रवण कार्य करता है।"

    Key Points

    • "चक्षु से जो श्रवण कार्य करता है।" अर्थात् ‘चक्षुश्रवा’।
    • ‘चक्षुश्रवा’ का अर्थ- "पैनी दृष्टि से देखने वाला।"
    • सांप को चक्षुश्रवा कहा जाता है।
    • अन्य विकल्प का प्रयोग होने से वाक्य का उचित अर्थ नहीं मिलेगा।

    Additional Information

  • Question 8/10
    2 / -0.5

    'पंडित' का निम्न में से कौन सा सही विलोम शब्द है?

    Solutions

    पंडित शब्द का विलोम मूर्ख होगा

    Key Points

    • ज्ञानी, पंडित का समानार्थी शब्द है।

    Confusion Points

    • पंडित का विलोम शब्द 'मूर्ख' होता है क्योंकि पंडित को ज्ञानी माना जाता है अतः इसके विपरीत अर्थ मूर्ख होगा।

    Additional Information

    परिभाषा-

    •  एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते हैं। 

    ​​उदाहरण

  • Question 9/10
    2 / -0.5

    'विस्मरण' का विलोम शब्द कौन-सा है?

    Solutions

    'विस्मरण' का विलोम शब्द 'स्मरण' है।

    'विस्मरण' का विलोम 'स्मरण' होता है।

    • विस्मरण का अर्थ - भूलना, विस्मृति
    • स्मरण का अर्थ - याद, स्मृति

    Key Points

    अन्य विकल्प -

    • अस्मरण गलत शब्द है।
    • अवहित का अर्थ होता है - किसी में समाया हुआ
    • अवहित का विलोम - अनवहित
    • अविश्वास का अर्थ होता है - विश्वास का न होना
      • अविश्वास का विलोम - विश्वास

    Additional Information

    विलोम के उदाहरण -

    • शेष - अवशेष
    • अनुदान - अवदान
    • विरोध - अवरोध
    • जड़ - चेतन
    • स्वकीय - परकीय
    • हर्ष - विषाद
    • व्यष्टि - समष्टि 
    • मूक - वाचाल
    • स्थावर - जंगम
    • सुकर - दुष्कर
  • Question 10/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प रेखांकित पद-परिचय का सही स्पष्टीकरण नहीं है?

    हम तुम इतना भी नहीं जानते कि कुटुंब का पालन कैसे किया जाता है।

    Solutions
    • दिए गए वाक्य में 'हम तुम इतना भी नहीं जानते कि कुटुंब का पालन कैसे किया जाता है।  रेखांकित शब्द 'हम- उत्तम पुरुषवाचक सर्वनाम, पुल्लिंग, एकवचन, कर्मकारक' होगा।

    Key Points

    • सर्वनाम :- संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम कहलाते हैं। सर्वनाम का अर्थ है सबका नाम।

    • सर्वनाम के 6 भेद माने गए हैं।

    • पुरुषवाचक (व्यक्तिवाचक) :- जिस सर्वनाम का प्रयोग वक्ता द्वारा स्वयं के लिए या अन्य व्यक्ति के लिए किया जाता है। मैं, हम, मुझे, तू, तुम, तुझे आदि।

    • निश्चयवाचक:- जो सर्वनाम शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु आदि का निश्चयपूर्वक बोध कराते हैं वे निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। वे, यह, वह आदि।

    • अनिश्चयवाचक सर्वनाम:-  जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। कोई, कुछ आदि

    • प्रश्नवाचक:- जिन सर्वनाम में किसी व्यक्ति, वस्तु घटना या व्यापार के बारे में प्रश्न का बोध होता है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं। कौन, किसने आदि।

    • संबंधवाचक:-  जिन सर्वनामों के द्वारा 2 दिन बातों का संबंध प्रकट होता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं। जो-सो, जिसको- उसको आदि।

    • निजवाचक:-  वक्ता या लेखक हम अपने लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग करता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। मैं, आप आदि

    Additional Information

    •  सर्वनाम पाँच कारक रूप में दिखाई देते हैं: 1. कर्ता, 2. कर्म, 3. संबंध, 4. कर्ता (भूतकाल सकर्मक), 5. इतर

Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now