Please wait...

SSC GD 2024 Hindi Test - 1
Menu grid icon
Result Result point icon
SSC GD 2024 Hindi Test - 1
  • Goals icon

    /

    Score
  • Trophy icon

    -

    Rank
White alarm icon Time Taken: -
Result frame illustration
  • Question 1/10
    2 / -0.5

    किस वर्ग में सही विलोम शब्द नहीं हैं?

    Solutions

    सही विलोम शब्द नहीं हैं- कदाचार - दुराचार

    • "कदाचार" और "दुराचार" एक दूसरे के विलोम (विपरीत अर्थ वाले) शब्द नहीं हैं।
    • "कदाचार" का तथा "दुराचार अर्थ होता है बुरा व्यवहार, कुत्सित आचरण।
    • इनका विलोम सदाचार होगा|

    Additional Information

    अन्य विकल्पों के दिए गए शब्दों के विलोम:

    • गौरव - लाघव-
      • "गौरव" का अर्थ होता है- सम्मान या प्रतिष्ठा और इसका विलोम "लाघव" है, जिसका अर्थ होता है- असम्मान या हल्कापन।
    • गरिमा - लघिमा-
      • "गरिमा" शब्द का अर्थ होता है- महत्त्व या गर्व, और इसका विलोम "लघिमा" है, जिसका अर्थ होता है- अपमान या तुच्छता।
    • अभिज्ञ - अनभिज्ञ-
      • "अभिज्ञ" का अर्थ होता है- जानकार या परिचित, और इसका विलोम "अनभिज्ञ" है, जिसका अर्थ होता है- अनजान या अपरिचित।
  • Question 2/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित वाक्यांश के लिए एक शब्द बताइए –

    इतिहास का जानकार

    Solutions

    सही उत्तर 'इतिहासज्ञ' होगा।

    Key Points

    • दिए गए विकल्पों में 'इतिहासज्ञ' सही उत्तर है।
    • 'इतिहास का जानकार' के लिए एक शब्द 'इतिहासज्ञ' होगा।
    • इतिहास अर्थात व्यक्ति, समाज या देश से संबन्धित तथ्यात्मक घटनाओं का क्रमानुसार विवेचन।
    • इतिहासबोध अर्थात इतिहास की समझ।
    • इतिहासकार अर्थात इतिहास लिखने वाला।

     

    Additional Information

  • Question 3/10
    2 / -0.5

    'अरुण' शब्द का अनेकार्थी है -

    Solutions

    सही उत्तर प्रातःकालीन सूर्य, सिन्दूर है।

    Key Points

    • 'अरुण' शब्द का अनेकार्थी है - प्रातःकालीन सूर्य, सिन्दूर। 
    • इसके अलावा 'लाल, सूर्य का सारथी' भी इसका अनेकार्थी शब्द है। 

    अन्य विकल्प:

    • गुलाबी का अनेकार्थी शब्द: गुलाब का, गुलाब के रंग का, हलका (जाड़ा) आदि ये सभी गुलाबी के अनेकार्थी शब्द हैं।
    • नवीन का अर्थ नया होता है। 
    • आक को मदार कहते हैं जो एक जंगली पौधा होता है।

    Additional Information

  • Question 4/10
    2 / -0.5

    दिए गए वाक्य के किस अंश में अशुद्धि है चयन कीजिए

    थोड़ी देर में मुखिया आए और फिर उनके नौकर आ पहुँचा।

    Solutions

    सही उत्तर है - ‘आ पहुँचा।

    • थोड़ी देर में मुखिया आए और फिर उनके नौकर आ पहुँचा। वाक्य के ‘आ पहुँचा।’ अंश में अशुद्धि है।
    • अन्य सभी विकल्प गलत उत्तर है, क्योंकि वाक्य के किसी और भाग में कोई भी त्रुटि नहीं हैl

    Key Points

    • वाक्य में वचन संबंधी अशुद्धियाँ हैl

    वाक्य को प्रतिस्थापित इस प्रकार किया जाएगा:-

    • थोड़ी देर में मुखिया आए और फिर उनके नौकर आ पहुँचे

    Important Points

    वचन संबंधी अशुद्धि :

    • कभी-कभी देखा गया है कि वाक्यों में वचन संबंधी गलत प्रयोग भी किए जाते हैं। इन्हें वाक्य की वचन संबंधी अशुद्धि कहा जाता है।

    जैसे :

    • अशुद्ध वाक्य : इस समय चार बजा है।
      शुद्ध  वाक्य : इस समय चार बजे हैं।
    • अशुद्ध वाक्य : प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देते हैं।
      शुद्ध वाक्य : प्रत्येक वृक्ष फल नहीं देता है।
  • Question 5/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित विकल्पों में अशुद्ध वाक्य कौन सा है?

    Solutions

    अशुद्ध वाक्य- वह नित्य गाने की कसरत करता है।

    वाक्य में विशेषण संबंधी अशुद्धि है।

    अन्य सभी विकल्प शुद्ध वाक्य है।

    Key Points

    • अशुद्ध वाक्य- वह नित्य गाने की कसरत करता है। 
    1. शुद्ध वाक्य- वह नित्य गाने का रियाज़ करता है।
    2. शुद्ध वाक्य- वह नित्य गाने की इच्छा रखता है।
    3. शुद्ध वाक्य- वह नित्य गाता रहता है।

    अन्य अशुद्ध तथा शुद्ध वाक्यों के उदाहरण- 

    1. अशुद्ध रूप- उनकी आजकल दयनीय दुर्दशा है। (विशेषण संबंधी अशुद्धि)
    2. शुद्ध रूप- उनकी आजकल दयनीय हालत है। 
    3. अशुद्ध रूप- प्रधानमंत्री जनता के हितकर कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। (पुनरावृत्ति की अशुद्धि)
    4. शुद्ध रूप- प्रधानमंत्री जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

    Additional Information

    वाक्यों में अनेक प्रकार की अशुद्धियाँ होती हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं;- 

    विशेषण संबंधी अशुद्धियाँ- विशेषण का प्रयोग विशेष्य (संज्ञा व सर्वनाम) के लिंग और वचन के अनुसार किया जाता है। वाक्य में कई बार अनावश्यक, अनियमित व अनुपयुक्त विशेषण का प्रयोग हो जाता है। जो वाक्य को अशुद्ध कर देते हैं।

    1. उदाहरणअशुद्ध वाक्य -  धोबिन ने अच्छी चादरें धोईं।
    2. शुद्ध वाक्य - धोबिन ने चादरें अच्छी धोईं।

    क्रिया संबंधी अशुद्धि- वाक्य में क्रिया का प्रयोग कर्ता के लिंग एवं वचन के अनुसार किया जाता है अन्यथा वह वाक्य अशुद्ध समझा जाता है। इस अशुद्धि को वाक्य की क्रिया संबंधी अशुद्धि कहा जाता है।

    1. उदाहरण- अशुद्ध रूप -  राम और सीता वन को गई
    2. शुद्ध रूप - राम और सीता वन को गए।

    संज्ञा संबंधी अशुद्धियाँ- ऐसे संज्ञा पद जिनकी आवश्यकता न हो पर उनका प्रयोग किया जाए तो वहाँ अनावश्यक संज्ञा पदों की अशुद्धियाँ हो जाती हैं।

    1. उदाहरण- अशुद्ध वाक्य - ‘उत्साह’ नामक शीर्षक निबंध अच्छा है।
    2. शुद्ध वाक्य - ‘उत्साह’ शीर्षक निबंध अच्छा है।

    सर्वनाम संबंधी अशुद्धियाँ- हिंदी में कभी-कभी सर्वनामों के अशुद्ध रूप तथा अनुपयुक्त स्थान प्रयोग भी होते हैं।

    1. उदाहरण- अशुद्ध वाक्य - मोहन और मोहन का पुत्र दिल्ली गए हैं।
    2. शुद्ध वाक्य - मोहन और उसका पुत्र दिल्ली गए हैं।

    पुनरावृत्ति की अशुद्धियाँएक ही वाक्य में जब एक ही अर्थ/भाव को प्रकट करने वाले दो शब्दों का प्रयोग कर दिया जाता है तो वाक्य अशुद्ध हो जाता है।

    1. उदाहरण- अशुद्ध वाक्य -  वह बहुत जल्दी वापस लौट आया।
    2. शुद्ध वाक्य - वह बहुत जल्दी लौट आया।
  • Question 6/10
    2 / -0.5

    दिए गए शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।

    उत्थान

    Solutions

    'उत्थान' शब्द का विलोम "पतन" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

    Key Points

    • उत्थान का अर्थ- उठना
    • पतन का अर्थ- गिरने की क्रिया
    • अत: उत्था का सही व‍िलोम पतन होगा। 

    अन्‍य व‍िकल्‍प-

    Important Points

    कुछ अन्‍य व‍िलोम शब्‍द-

  • Question 7/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस सही विकल्प का चयन करें जो वाक्यांशों के लिए एक शब्द का विकल्प हो ।

    किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण

    Solutions

    किसी के सम्पूर्ण जीवन के कार्यों का विवरण वाक्यांश के लिए एक शब्द का सही विकल्प 'जीवनचरित' होगा।

    • जीवनचरित के अन्य अर्थ - किसी व्यक्ति के जीवन वृत्तांतों को सचेत और कलात्मक ढंग के बारे लिखे उपन्यास अथवा लेख।
    •  कम-से-कम शब्दों में अधिक-से-अधिक भावों को व्यक्त कर देना वाक्यांशों के लिए एक शब्द कहलाता है।

    Key Points

    अन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • Question 8/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित विकल्पों में से जो 'चतुर' शब्द का समानार्थी नहीं है, वह छाँटिए:

    Solutions

    "देवप्रिय" 'चतुर' शब्द का समानार्थी नहीं है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

    Key Points

    • देवप्र‍िय शब्‍द के पर्यायवाची- अगस्त का पेड़ या फूल, पीत भृंगराज, पीली भँगरैया, देवताओं के प्रिय शिव आद‍ि। 
    • नागर, पटु और दक्ष आद‍ि चतुर के समानार्थी शब्‍द हैं। 
    • चतुर के अन्‍य समानार्थी शब्‍द- दक्ष, विज्ञ, प्रवीण, कुशल, होशियार, चालक, योग्य, निपुण, छलिया, चंट, नागर, कार्य-निपुण, प्रेक्षावान आद‍ि।

    Important Points

    कुछ महत्‍वपूर्ण पर्यायवाची शब्‍द-

    Additional Information

  • Question 9/10
    2 / -0.5

    नीचे दिये गये विकल्पों में से मुहावरे का अर्थ बताए “एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा"

    Solutions

    "एक दोष के बाद दूसरा दोष।" अन्य विकल्प असंगत हैं।

    Key Points

    • एक तो करेला दुजे नीम चढ़ा" मुहावरे का सही अर्थ- "एक दोष के बाद दूसरा दोष।"
    • वाक्य- महेश हर समय मारपिट करता रहत है और अब उसके साथ कुछ लोग और मारपिट करने लगे है एक तो करेला दूजे नीम चढ़ा।

    Important Points

    कुछ महत्‍वपूर्ण मुहावरे-

    Additional Information

  • Question 10/10
    2 / -0.5

    निम्नलिखित वाक्यों में से सर्वनाम की दृष्टि से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?

    Solutions

    इसका सही उत्तर 'हमने सारा काम कर दिया’ है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

    • ‘हमने सारा काम कर दिया’ शुद्ध वाक्य है क्योंकि अन्य विकल्पों में सर्वनाम संबंधी त्रुटि है।

    Key Points

    शुद्ध वाक्य- संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन आदि का उचित तरह से प्रयोग वाक्य को शुद्ध बनता हैं।

    • 'सर्वनाम' संबंधति अशुद्धि- कुछ वाक्यों में सर्वनाम संबंधी अशुद्धि होती।
    1. जैसे- मेरे को यह बात पसंद नहीं।
    2. शुद्ध वाक्य- मुझे यह बात पसंद नहीं।
Close button icon
User Profile
-

Correct (-)

Wrong (-)

Skipped (-)


  • 1
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9
  • 10
Mockers logo Get latest Exam Updates
& Study Material Alerts!
No, Thanks
Arrow pointer icon
Click on Allow to receive notifications
Notification bell icon ×
Open Now